Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal Politics: हिमाचल में कौन होगा BJP का अध्यक्ष? रेस में शामिल हैं ये दिग्गज; 15 के बाद हो सकता एलान

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 01:35 PM (IST)

    भाजपा (Himachal Pradesh President) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के चलते हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का नाम 20 अप्रैल तक घोषित होने की संभावना है। चुनाव अधिकारी जितेंद्र सिंह 15 अप्रैल के बाद प्रदेश का दौरा कर सकते हैं। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए राजीव बिंदल त्रिलोक जम्वाल और राजीव भारद्वाज के नाम चर्चा में हैं। नई टीम के सहारे भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

    Hero Image
    हिमाचल में 15 अप्रैल के बाद घोषित हो सकता है भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष।

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा (Himachal BJP President) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इस महीने के अंत तक होने की संभावना है, इसलिए हिमाचल प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया 20 अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है।

    चुनाव अधिकारी 15 अप्रैल के बाद कर सकते हैं दौरा

    प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए चुनाव अधिकारी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 15 अप्रैल के बाद प्रदेश का दौरा कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं संभावित दावेदार

    हिमाचल में बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल और लोकसभा सदस्य डॉ. राजीव भारद्वाज के नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: अगर यह काम नहीं कराया तो नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, सुक्खू सरकार ने जारी किए आदेश

    प्रदेश में मंडल व जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अलावा मंडल स्तर पर कार्यकारिणी भी घोषित हो चुकी हैं। ऐसे में नए प्रदेश अध्यक्ष चयन के बाद राज्य में नई टीम बनेगी।

    नई टीम के सहारे आगामी चुनाव की तैयारी

    इसी नई टीम के सहारे भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए 50 प्रतिशत राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चयन जरूरी है।

    भाजपा ने अब तक 13 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चयन होना जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- 'मोहतरमा बड़ी शरारत करती हैं...', बिजली बिल को लेकर सियासत तेज; विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर कसा तंज