Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या है Avocado? बाजार में मिलते हैं 600 रुपये KG, बैंगलुरू से हिमाचल पहुंचेंगे 400 पौधे; बागवान होंगे मालामाल

    Updated: Sun, 18 May 2025 06:10 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश का बागवानी विभाग बागवानों को एवोकैडो के पौधे उपलब्ध कराएगा। विभाग की टीम बैंगलुरू से लौट रही है। एवोकैडो जिसकी बाजार में कीमत 500-600 रुपये प्रति किलोग्राम है बागवानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा। एवोकैडो में तेल की मात्रा 13 से 25 प्रतिशत तक होती है और यह विटामिन ए बी सी और ई से भरपूर है।

    Hero Image
    बैंगलुरू से आज पहुंचेंगे एवोकैडो के 400 पौधे, बागवानों की बदलेगी किस्मत।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश का बागवानी विभाग बागवानों को एवोकैडो (पर्सिया अमेरिकन) के पौधे लगाने के लिए उपलब्ध करवाएगा। बागवानी विभाग के उपनिदेशक की अध्यक्षता में टीम बैंगलुरू से सोमवार को वापिस लौट रही है। एवोकैडो बागवानों की तकदीर को बदलेगा। पहली बार है बागवानी विभाग बागवानों को उपलब्ध करवा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाजार में 500 से 600 रुपये प्रति किलोग्राम मिलते हैं। एवोकैडो के गूदे में तेल होता है। जिसकी मात्रा किस्म के आधार पर 13 से 25 प्रतिशत तक हो सकती है। इसलिए इस फल को बटर फ्रूट भी कहा जाता है। इसके गूदे में मक्खन जैसी बनावट होती है। फलों में एवोकैडो सबसे अधिक पौष्टिक होता है।

    ये फल 100-125 रुपए प्रति फल की दर से बाजार में बिकता है। वर्ष 2023 के दौरान डॉ. वाईएस परमार बागवानी और वानिकी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, नेरी, हमीरपुर ने उच्च घनत्व बागवानी और राज्य के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में एवोकैडो फल की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक परीक्षण किया है। जो सफल रहा है।

    आखिर क्या है एवोकैडो

    एवोकैडो गूदा प्रोटीन, वसा से भरपूर होता है, कार्बोहाइड्रेट कम होता है। एवोकैडो विटामिन ए, बी, सी और ई से भरपूर होता है। इसमें केले से भी ज्यादा कैलोरी होती है। एवोकैडो दुनिया का एकमात्र ऐसा फल है जिसका कोई स्वाद और सुगंध नहीं है, लेकिन फिर भी इसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है और खाया जाता है।

    सबसे लोकप्रिय किस्में हास और फ्यूरेटे हैं। हास के फल पकने पर बैंगनी रंग के हो जाते हैं और फ़्यूरेटे के फल हरे रंग के होते हैं।

    एवोकैडो के पौधे बागवानों कि आय को बढ़ाने के साथ उनके स्वास्थ्य को भी बेहतर करने का काम करेगा। इसकी बेहतर तरीके से पैदावार हो रही है।

    - सीपाल रासु सचिव बागवानी, हिमाचल प्रदेश