Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मैंने मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर...', जनता की समस्याओं पर प्रतिभा सिंह ने CM सुक्खू को लेकर क्या कहा?

    Updated: Sat, 09 Aug 2025 10:04 AM (IST)

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री से पूछा कि मंत्री कांग्रेस मुख्यालय आकर जनता की समस्याएं क्यों नहीं सुनते। उन्होंने कहा कि मंत्रियों को कांग्रेस भवन में बैठकर कार्यकर्ताओं की बात सुननी चाहिए। दिल्ली में हाईकमान के साथ हुई बैठक में कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। प्रतिभा सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और वीरभद्र सिंह की सीख पर चलने की बात कही।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री बता सकते हैं मंत्री क्यों नहीं सुनते कांग्रेस मुख्यालय आकर समस्याएं

    राज्य ब्यूरो, शिमला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री कांग्रेस मुख्यालय आकर जनता की समस्याएं क्यों नहीं सुनते, यह मुख्यमंत्री ही बता सकते हैं। मैंने दोनों हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री से इसका आग्रह किया था। इसमें कहा था कि मंत्री महीने में कांग्रेस मुख्यालय आकर जनता की समस्याएं सुने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के लोग जो सचिवालय नहीं जा सकते उनकी समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके। सचिवालय में पास बनाने से लेकर अन्य तरह की जो परेशानियां होती है वह न उठानी पड़े।

    शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस भवन में मंत्रियों को बैठना चाहिए ताकि कार्यकर्ताओं की बात को सुना जा सके। बार-बार आग्रह के बाद भी मंत्रियों के न आने से कार्यकर्ता निराश है।

    कांग्रेस हाईकमान के साथ दिल्ली में हुई बैठक

    बता दें कि मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। वह खुद एक दिन कांग्रेस मुख्यालय में बैठे थे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान के साथ दिल्ली में बैठक हुई है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हर पहलू पर विस्तार से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि हाईकमान ने जल्द कार्यकारिणी के गठन की बात कही है।

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी से कार्यकर्ता निराश हो रहे हैं, इसलिए जल्द फैसला लेकर संगठन को नई ऊर्जा देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी नेताओं के साथ युवाओं को भी अवसर मिलना चाहिए।

    साथ ही पार्टी अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जिसकी स्वीकार्यता सभी कार्यकर्ताओं में हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी और सरकार में सभी कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलना चाहिए क्योंकि संगठन की मजबूती सभी की मेहनत का परिणाम है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष भी बात रखी है और मांग की है कि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में बोर्ड और निगमों में जिम्मेदारियां दी जाएं।

    वीरभद्र सिंह ने दी पार्टी को मजबूत करने की सीख

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह उन्हें व विक्रमादित्य सिंह को हमेशा उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए काम करने की सीख देते थे। वे उन्हीं के दिशा निर्देशों पर काम कर रही है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार है। यहां पर कोई गुटबाजी नहीं है। हाईकमान का जो भी निर्देश होगा उस पर अमल किया जाएगा। वे पार्टी के साथ खड़ी है।