Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज, 28 मार्च को 10 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 07:47 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है। इसके साथ ही हल्की बारिश के कारण भी मौसम में ठंडक बरकरार है। वहीं 26 मार्च को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि 28 मार्च को 10 जिलों में आंधी वर्षा के साथ बिजली गिरने की संभावना है इसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर रविवार को हुए हल्के हिमपात के कारण तापमान में गिरावट आई, जिसका असर आज भी देखने को मिलेगा। कई जगह पर बादल छाए रहेंगे, साथ ही कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। इस कारण तापमान में गिरावट आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। विभाग ने 26 मार्च को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं 28 मार्च के लिए किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़कर शेष 10 जिलों में आंधी व वर्षा के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।

    पहाड़ियों पर हो रहा हिमपात

    प्रदेश में ऊंची चोटियों पर सुबह हल्का हिमपात हुआ। वहीं शिमला में एक मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सोलन में 5.7 डिग्री, भुंतर, रिकांगपिओ व धौलाकुआं में पांच डिग्री और शिमला में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    किस जगह पर रहा कितना तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 11.4 15.6
    सुंदरनगर 11.2 25.1
    भुंतर 11.2 22.4
    कल्पा 3.4 12.0
    धर्मशाला 14.3 22.8
    ऊना 14.5 30.6
    नाहन 14.4 24.8
    केलंग 0.9 9.7
    सोलन 9.6 20.5

    ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: BJP ने कांगड़ा और मंडी से की उम्मीदवारों की घोषणा, जन्मदिन के अगले दिन मिला कंगना को बर्थडे गिफ्ट

    ये भी पढ़ें: Holi 2024: होली पर्व पर सोलंगनाला व सिस्सू में बढ़ी पर्यटकों की संख्या, होटल दे रहे टूरिस्ट को विशेष ऑफर