Himachal Weather: पहाड़ी इलाकों में भी राहत नहीं, हिमाचल में 42 डिग्री पार पहुंचा तापमान; ऊना में रहा सबसे गर्म
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ जहां तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 12 जून से आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 15 जून तक कुछ राहत मिलने की संभावना है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: प्रदेश के ऊना जिला में इस वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते वर्ष 13 और 16 जून 2024 को 44.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
प्रदेश में कड़ी धूप के साथ 2.4 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के सेऊबाग में 2.4, नेरी में 2.3, मंडी व शिमला में 2.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
शिमला में भी सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। हालांकि बीते वर्ष जून माह में शिमला का सबसे अधिक तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया था। प्रदेश में ऊना सहित कई स्थानों पर लू यानी गर्म हवाएं चली।
12 जून से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून से आंधी और आसमानी बिजली गिरने 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
15 जून तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का अनुमान है। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में 13 स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नेरी में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज कर गई है जबकि शिमला में 1.5 डिग्री की वृद्धि हुई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।