विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: हिमाचल और लद्दाख में भारी बारिश व बर्फबारी से पलटेगा मौसम, IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Sat, 14 Oct 2023 05:21 PM (IST)

मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कहा कि अगले दो से तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ...और पढ़ें

हिमाचल और लद्दाख में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी और IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'
हिमाचल और लद्दाख में भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी और IMD ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'

HighLights

  1. अगले दो से तीन दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल में भारी बारिश व बर्फबारी की संभाव
  2. आईएमडी ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है
  3. विभाग ने इसके चलते ऑरेंज" अलर्ट भी जारी कर दिया है

जागरण संवाददाता, हिमाचल। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को अगले दो से तीन दिनों में तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी (Rain And Snowfall) की चेतावनी दी है। इसको लेकर मौसम विभाग ने "ऑरेंज" अलर्ट (Orange Alert) भी जारी किया है।

आईएमडी ने कहा कि यह सीजन का पहला तीव्र पश्चिमी विक्षोभ है और 17 अक्टूबर तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत को प्रभावित करेगा। भूमध्यसागरीय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत में बेमौसम वर्षा होगी।

इन राज्यों में आ सकती है आंधी 

इसके अलावा पंजाब में भी सोमवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में बर्फबारी बदल रही मौसम का मिजाज, लुढ़कने लगा तापमान; गर्म कपड़ों का दौर शुरू

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और पड़ोसी क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हुआ है। आईएमडी के मुताबिक 15 अक्टूबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के साथ विलय की संभावना के साथ इसके और तेज होने की संभावना है।

तापमान में 2 से 4 डिग्री की होगी गिरावट

इस दौरान उत्तर पश्चिम भारत में तेज बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद निचले क्षोभमंडल स्तर पर हिमालय से आने वाली शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ उत्तर पश्चिम भारत में प्रबल होने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप इस क्षेत्र में 17 अक्टूबर से तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- प्रेम कुमार धूमल से मिली राष्‍ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा शर्मा, पूर्व CM ने किया जोरदार स्‍वागत