विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल में सात तक भारी बारिश व बर्फबारी की चेतावनी

By Edited By:
Published: Tue, 03 Jan 2017 01:00 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2017 12:13 PM (IST)

हिमाचल में सात जनवरी तक मौसम के तेवर कड़े रहेगे। मौसम विभाग ने सात जनवरी तक राज्य के अधिक ऊंचाई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हिमाचल में सात जनवरी तक मौसम के तेवर कड़े रहेगे। मौसम विभाग ने सात जनवरी तक राज्य के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फबारी होने की चेतावनी दी है। इस दौरान मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

पढ़ें: कुल्लू में हवाई सेवाएं बाधित, अप्पर किन्नौर का संपर्क कटा

मौसम विभाग के अनुसार चार जनवरी को मौसम राज्य में आक्रामक रुख अपनाएगा और यह सिलसिला सात जनवरी तक जारी रहेगा। दिसंबर में सिर्फ एक बार बारिश व बर्फबारी राज्य में हुई जो कृषि व बागवानी के लिहाज से पर्याप्त नहीं थी। किसानों व बागवानों के लिए नया वर्ष नई उम्मीदे लेकर आया और पहले ही दिन मौसम ने करवट बदली। हालांकि अधिक बर्फबारी नहीं हो सकी लेकिन किसानों को उम्मीद जगी कि राज्य में पर्याप्त बर्फबारी व बारिश होगी। पूर्वी सर्द हवाएं चलने से सोमवार को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

पढ़ें: हिमाचल देश में सबसे ठंडा

राज्य में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। सोमवार को राज्य के अधिकांश क्षेत्रो में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। सुबह 10 बजते ही बादल छाने से धूप छांव का सिलसिला शुरू हो गया। समूचे राज्य मे भारी ठंड महसूस की गई। सोमवार को प्रदेश मे अधिकतम तापमान ऊना मे 25.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान केलंग मे माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें: