Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे से मिले विनय कुमार, मिलेगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी?

    Updated: Sun, 15 Jun 2025 09:11 PM (IST)

    प्रदेश कांग्रेस में पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की जिससे उन्हें प्रदेशाध्यक्ष पद मिलन ...और पढ़ें

    Hero Image
    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की मल्लिकार्जुन खरगे से हुई मुलाकात

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश कांग्रेस में चल रही पुनर्गठन की प्रक्रिया के बीच रविवार को विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान संगठन से जुड़े मामलों पर चर्चा होने की सूचना है। ऐसे में माना जा रहा है कि विनय कुमार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। कांग्रेस की प्रदेश से लेकर जिला व ब्लाक कमेटी बीते 7 माह से भंग चल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अब कांग्रेस आलाकमान पर भी प्रदेश कांग्रेस के जल्द पुनर्गठन करने का दवाब है। संगठन के पुनर्गठन के मामले पर प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंप चुकी है, जिसके बाद ही विनय कुमार को हाईकमान ने दिल्ली बुलाया। पहले उनका बीते शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने का कार्यक्रम था। लेकिन खरगे के अहमदाबाद जाने के चलते मुलाकात नहीं हो पाई।

    ऐसे में रविवार को उनके वापस लौटने के बाद दोपहर बाद विनय कुमार की उनसे मुलाकात हुई। इस बैठक में संगठन के अध्यक्ष को लेकर चर्चा की गई है और इस पद के लिए उनकी राय जानी गई। ऐसे में माना जा रहा है कि एक-दो दिनों के भीतर प्रदेश कांग्रेस के पुनर्गठन पर मोहर लग सकती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस हाईकमान प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग से ही किसी को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष बनाना चाहता है।

    वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस की कमान पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह के पास है, जोकि राजपूत हैं और उक्त पद पर अपने 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। इसी तरह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी राजपूत हैं और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ब्राह्मण हैं और सरकार में डॉ.कर्नल धनी राम शांडिल और यादविंदर गोमा के रूप में मंत्रिमंडल में दो मंत्री अनुसूचित जाति वर्ग का नेतृत्व कर रहे है।

    विनय कुमार को विधानसभा में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसलिए कांग्रेस हाईकमान चाहता है कि इस वर्ग को बड़ा अधिमान दिया जाए ताकि इस वर्ग के मतदाताओं को रिझाया जा सके। ऐसे में विनय कुमार और विनोद सुल्तानपुरी के नाम चर्चा में हैं और माना जा रहा है कि इनमें से ही किसी पर पार्टी हाईकमान दांव खेलेगी। अब देखना होगा कि किसे हिमाचल का अध्यक्ष बनाया जाता है।

    कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं: विनय कुमार

    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने संपर्क करने पर कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही है। ऐसे में आलाकमान के जो आदेश होगें, वह उनसे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात हुई है।

    वर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा के पक्षधर

    वहीं, पार्टी का एक धड़ा अभी प्रदेश कांग्रेस की कमान प्रतिभा सिंह के हाथ में ही रखने का पक्षधर है। स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कह चुके है कि उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए अच्छा काम किया है, ऐसे में यदि आलाकमान प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद पर यथावत जारी रखना चाहती है तो उन्हें कोई एतराज नहीं है।