विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vikramaditya Singh Marriage: सज गया होलीलॉज, चंडीगढ़ में कौन होंगे खास मेहमान; कहां होगी रिसेप्शन? हो गया सब तय

Published: Sat, 20 Sep 2025 12:55 PM (IST)Updated: Sat, 20 Sep 2025 05:13 PM (IST)

Vikramaditya Singh Marriage हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह जो छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह ...और पढ़ें

विक्रमादित्य सिंह और चंडीगढ़ की अमरीन कौर।
विक्रमादित्य सिंह और चंडीगढ़ की अमरीन कौर।

राज्य ब्यूरो, शिमला। Vikramaditya Singh Marriage, हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री एवं राज्य के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह की शदी के लिए शिमला में होलीलाॅज सज गया है। राजशाही परिवार में शादी की तैयारियों जोरों पर हैं।

Vikramaditya Singh 7 फेरे नहीं 4 लावां लेकर अमरीन कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे, सादगी से विवाह के बाद अब होगी रिसेप्शन

विक्रमादित्य सिंह के निजी आवास होलीलॉज को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। विक्रमादित्य सिंह ने खुद इसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर शेयर किया है। होलीलॉज रात के अंधेरे में इन लाइटों से खूबसूरत नजर आ रहा है। 

विक्रमादित्य सिंह की शादी के लिए सजा उनका निजी आवास होलीलॉज। विक्रमादितय 22 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे।

रविवार को चंडीगढ़ रवाना हुआ परिवार

राजशाही परिवार रविवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ। विक्रमादित्य सिंह माता एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, बहन-बहनोई व कुछ दोस्तों समेत कल चंडीगढ़ गए। 22 सितंबर को चंडीगढ़ में सुबह 10 बजे शादी की रस्में पूरी होंगी। 

विक्रमादित्य सिंह पंजाब की डॉ. अमरीन कौर से शादी करने जा रहे हैं। विवाह समारोह चंडीगढ़ स्थित अमरीन कौर के निवास हाउस नंबर 38, सेक्टर-2 में होगा। इसके बाद, दोपहर एक बजे लंच रखा गया है। शाम को विक्रमादित्य सिंह दुल्हन लेकर चंडीगढ़ से शिमला लौटेंगे और शाम को होलीलॉज में वधु प्रवेश होगा।

24 सिंतबर को शिमला के होटल मरीना में होगी रिसेप्शन

शिमला के मरीना होटल में 24 सितंबर को रिसेप्शन रखी गई है, इसमें कैबिनेट मंत्री, विधायक, अधिकारी सहित करीबी मौजूद रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह के निजी आवास होलीलॉज को उनके शादी समारोह के लिए आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। परिवार में शादी समारोह का जश्न चल रहा है।

साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं अमरीन कौर

अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर-2 निवासी सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंद्र कौर की बेटी हैं। वह पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Vikramaditya Singh (@vikramaditya.inc)

विक्रमादित्य सिंह की यह दूसरी शादी

विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी है। पहली पत्नी से तलाक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने दोबारा शादी करने का फैसला किया है। पहले उनकी शादी राजस्थान में मेवाड़ के राजशाही परिवार में हुई थी। 8 मार्च 2019 को उनका सुदर्शना सिंह से शादी हुई थी और 2022 में दोनों का तलाक हो गया था। 

यह भी पढ़ें- Vikramaditya Singh Marriage: हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह लेंगे सात फेरे, छप गए कार्ड; चंडीगढ़ से है दुल्हन

यह भी पढ़ें- हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का 13 अक्टूबर को होगा अनावरण, ये नेता पहुंचेंगे