Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का 13 अक्टूबर को होगा अनावरण, ये नेता पहुंचेंगे

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 04:34 PM (IST)

    Virbhadra Singh Statue हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को शिमला के रिज मैदान पर होगा। वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने पहले यह कार्यक्रम 23 जून को रखा था लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। फाउंडेशन ने आपदा राहत के लिए 11 लाख रुपये दान किए थे।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फाइल फोटो।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Virbhadra Singh Statue, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण सोमवार 13 अक्टूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर किया जाएगा। स्व. वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी दी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पहले स्व. वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस 23 जून को प्रस्तावित था। किंतु प्रदेश में आई भीषण प्राकृतिक आपदा तथा राज्य में हुई जानमाल की भारी क्षति को देखते हुए, ट्रस्ट सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस महत्वपूर्ण समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया था। फाउंडेशन की ओर से प्रतिमा का निर्माण व स्थापना करवाई जाएगी। 

    आपदा राहत के तौर पर 11 लाख रुपये दिए

    स्व. राजा वीरभद्र सिंह की परंपरा का सम्मान करते हुए फाउंडेशन ने इस आपदा के समय राहत कार्यों में अपना योगदान देते हुए 11 लाख की धनराशि उपायुक्त जिला मंडी के उन बच्चों की शिक्षा के लिए अर्पित की, जिन्होंने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया।

    उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस आलाकमान की सहमति तथा प्रदेश नेतृत्व के परामर्श से प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर के लिए पुनर्निर्धारण किया गया है।

    ये नेता पहुंचेंगे कार्यक्रम में 

    इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (सांसद, लोकसभा) एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तथा कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी स्वास्थ्य अनुरूप होने पर आयोजन में सम्मिलित होना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें- जब नरेन्द्र मोदी ने भरी थी मनाली में पैराग्लाइडिंग उड़ान, पायलट ने बताया रोमांचकारी सफर का कैसा रहा था अनुभव

    यह भी पढ़ें- Himachal: डिप्टी सीएम के आश्वासन पर कांग्रेस विधायक ने नौवें दिन तोड़ा आमरण अनशन, तीन में से दो मांगों पर सहमति