विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vikramaditya Singh Marriage: हिमाचल के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह लेंगे सात फेरे, छप गए कार्ड; चंडीगढ़ से है दुल्हन

Published: Mon, 18 Aug 2025 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 18 Aug 2025 03:59 PM (IST)

Vikramaditya Singh Marriage हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। उनका विवाह ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह व चंडीगढ़ निवासी अमरीन कौर और इनकी शादी का कार्ड।
हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह व चंडीगढ़ निवासी अमरीन कौर और इनकी शादी का कार्ड।

जागरण टीम, शिमला। Vikramaditya Singh Marriage, हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह दूसरी बार वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के कार्ड भी छप चुके हैं और मैरिज वेन्यू भी तय हो चुका है। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह 22 सितंबर 2025 को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। 

विक्रमादित्य सिंह की शादी का कार्ड इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विक्रमादित्य सिंह व उनके परिवार का हिमाचल की राजनीति में अहम स्थान है।

चंडीगढ़ की अमरीन कौर, जिनके साथ हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह सात फेरे लेंगे। 

वह 2024 के लोकसभा चुनाव में मंडी सीट से कंगना रनौत के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्होंने कंगना को कड़ी चुनौती दी थी। हालांकि वह जीत हासिल नहीं कर पाए थे। विक्रमादित्य सिंह वर्तमान में शिमला ग्रामीण से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। 

विक्रमादित्य चंडीगढ़ की अमरीन कौर से शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी समारोह चंडीगढ़ के सेक्टर दो में होना तय हुआ है। कार्ड पर सुबह 10 बजे शादी की रस्में निभाने की जानकारी है, जबकि दोपहर एक बजे भोजन होगा। 

हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह की शादी का कार्ड। 

कौन है अमरीन कौर

अमरीन कौर चंडीगढ़ सेक्टर दो के सरदार जोतिंद्र सिंह सेखों और सरदारनी ओपिंद्र कौर की पुत्री हैं। अमरीन कौर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। बताया जा रहा है अमरीन विक्रमादित्य सिंह की पुरानी मित्र हैं। अमरीन कौर ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। 

बधाइयों का दौर हुआ शुरू

मंत्री विक्रमादित्य सिंह को इंटरनेट मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। विक्रमादित्य सिंह के करीबी युवा कांग्रेस नेता यदोपति ठाकुर ने फेसबुक पर लिखा है कि विक्रमादित्य सिंह नई इनिंग की शुभकामनाएं। इसके अलावा अन्य लोग भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। 

पहले उदयपुर के राजघराने में हुआ था विवाह

विक्रमादित्य सिंह का पहले राजस्थान के उदयपुर के राजघराने की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ विवाह हुआ था, जो किसी कारणवश ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों के बीच गत वर्ष तलाक हो गया था। सुदर्शना सिंह मेवात वंश की राजकुमारी हैं। इनकी शादी 8 मार्च 2019 को हुई थी और नवंबर 2024 में तलाक हो गया। अब विक्रमादित्य सिंह दोबारा से शादी करने जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Himachal Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में ही नेता प्रतिपक्ष ने दिखाए तेवर, बोले- पांच लाख नौकरियों सहित ये सवाल पूछेंगे

यह भी पढ़ें- Himachal: कुलपति की नियुक्तियों पर राज्यपाल और सरकार में टकराव, CM बोले- निर्देश पर हो अमल; गर्वनर की कड़ी प्रतिक्रिया