Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: हिमाचल में हर तीसरे शख्स के पास है अपनी गाड़ी, फैंसी नंबर के लिए लुटाए करोड़ों रुपये

    Updated: Sat, 14 Jun 2025 07:36 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में वाहनों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। राज्य में 24 लाख से अधिक वाहन पंजीकृत हैं जिनमें पिछले एक साल में डेढ़ लाख नए वाहन शामिल हुए हैं। महिलाओं में भी दोपहिया वाहनों का शौक बढ़ रहा है। परिवहन विभाग के अनुसार फैंसी नंबरों के लिए भी लोगों में उत्साह है जिससे सरकार को अच्छा राजस्व मिल रहा है।

    Hero Image
    गाड़ियों के शौकीन हैं हिमाचली (फाइल फोटो)

    अनिल ठाकुर, शिमला। हिमाचल के लोग वाहनों के शौकीन है। 70 लाख की आबादी वाले हिमाचल में 24,38,997 वाहन पंजीकृत है। पिछले एक साल में डेढ़ लाख नए वाहन पंजीकृत हुए हैं। 1 लाख नए लाइसेंस लोगों ने बनाए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वाहन लेने व चलाने का क्रेज लोगों में ज्यादा बढ़ रहा है। महिलाएं भी दो पहिया वाहन लेना पसंद कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाहन व लाइसेंस धारकों के ये आंकड़े हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के पास मौजूद है। वाहनों के पंजीकरण व लाइसेंस का कार्य परिवहन विभाग देखता है। वाहन लेने का शौक कहे या फिर जरूरत, हकीकत ये है कि वाहनों की संख्या धीरे धीरे बढ़ती जा रही है और सड़के व पार्किंग अब वाहनों के लिए छोटी पड़ने लगी है।

    शिमला सहित अन्य पर्यटन स्थलों में रोजाना बाहरी राज्यों से भी हजारों की तादाद में वाहन आते हैं। जिससे पार्किंग की समस्या तो खलती ही है जाम की स्थिति भी बन जाती है।

    किस श्रेणी के कितने वाहन पंजीकृत

    परिवहन विभाग के मुताबिक प्रदेश में गुड्स कैरियर वाहनों की संख्या 209851 है। बस 17956, मोटर साइकल व स्कूटी 1242318 है। मैक्सी कैब 15642 है। मोटर कार 795754 है। मोपेड 21476, मोटर कैब 42935, आमनी बस 1875, आमनी बस निजी इस्तेमाल 2193, थ्री व्हीलर गुड्स 4307, थ्री व्हीलर पैसेंजर 6673, शैक्षणिक वाहन 5844 पंजीकृत है, बाकी अन्य श्रेणी के वाहन है।

    388 ट्रांसजेंडर, 60498 ने लाइसेंस में जेंडर मेंशन नहीं किया

    हिमाचल में कुल 16,80,492 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनाए हैं। इनमें पुरुष लाइसेंस धारकों की संख्या 14,79,804 है। जबकि 1,39,803 महिला चालक है। 388 ट्रांसजेंडर चालक है। 60498 ने अपने लाइसेंस में जेंडर ही मेंशन नहीं किया है।

    किस जिला में कितने वाहन पंजीकृत

    जिला पंजीकृत वाहन
    बिलासपुर 13,6355
    चंबा 97332
    हमीरपुर 175810
    कांगड़ा 601786
    किन्नौर 16796
    कुल्लू 124945
    लाहुल स्पीति 9599

    मंडी

    283143

    शिमला

    235190

    सिरमौर

    164380

    सोलन

    333070

    ऊना

    26059

    फैंसी नंबर लेने में भी आगे हिमाचली

    वाहन अपने वाहनों पर फैंसी नंबर लगाकर दूसरों पर धाक जमाने में हिमाचली भी पीछे नहीं है। इससे सरकार को भी अच्छी खासी कमाई होने लगी है और सरकार भी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस तरह के नंबर लें ताकि ज्यादा कमाई हो। जो आंकड़े सामने आए हैं उससे साफ हो गया है कि लोगों में इसका काफी ज्यादा क्रेज है और लाखों रुपए देकर लोग इस तरह के नंबर लेना चाहते हैं। प्रदेश में 12 हजार से ज्यादा लोगों ने फेंसी नंबर लिए हैं। डेढ सालों में सरकार 37 करोड़ फैंसी नंबरों से ही कमा चुकी है।