Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: शिक्षा विभाग में गैर शिक्षकों के 7485 पद खाली, कर्मचारियों पर बढ़ा बोझ; कब होगी भर्तियां?

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 04:17 PM (IST)

    हिमाचल सरकार शिक्षा में सुधार के लिए प्रयासरत है लेकिन गैर-शिक्षकों के हजारों पद खाली हैं। राज्य चयन आयोग भंग होने से नियुक्तियां कम हुई हैं। विभाग सरप्लस कर्मचारियों को भेजकर व्यवस्था सुधार रहा है और कुछ नई नियुक्तियां भी हुई हैं। कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ गया है और वे सरकार से पद भरने की मांग कर रहे हैं।

    Hero Image
    शिक्षा विभाग में गैर शिक्षकों के 7485 पद खाली (फाइल फोटो)

    अनिल ठाकुर, शिमला। हिमाचल सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए कई सख्त फैसले ले रही है। कम छात्र संख्या वाले स्कूल व कॉलेजों को मर्ज किया जा रहा है तो कुछ को बंद किया जा रहा है। सरकार सुधार के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन खामिया अभी भी बहुत ज्यादा है। राज्य के शिक्षण संस्थानों (स्कूल-कॉलेज) में गैर शिक्षकों के 7485 पद खाली पड़े हुए हैं। राज्य चयन आयोग के भंग होने के चलते पिछले दो सालों में बेहद कम नियुक्तियां हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभाग ने स्कूल मर्ज, डी नोटिफाई करके सरप्लस गैर शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजा है ताकी व्यवस्था सुचारू हो सके। वहीं 600 के करीब गैर शिक्षकों के पदों पर नियुक्तियां भी दी है। कुछ को पदोन्नत कर नियुक्त किया है तो कुछ की सीधी भर्ती हुई है।

    अभी भी खाली पदों की संख्या हजारों में है। गैर शिक्षकों की कमी के कारण कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त बोझ है। दो से तीन सीटों का काम एक कर्मचारियों के कंधे पर है। कर्मचारी इन पदों को भरने की मांग सरकार से उठा रहे हैं।

    100 पद भरने की दी है मंजूरी

    राज्य सरकार ने गत्त माह जेओए-लाइब्रेरी के 100 पदों को भरने की मंजूरी दी है। ये पद उन स्कूलों में भरे जाएंगे जहां पर विद्यार्थियों की संख्या 300 से ज्यादा है। दूसरे चरण में सरकार हर खाली पद पर नियुक्ति करेगी ताकी किसी भी तरह की दिक्कत पेश न आए।

    किस श्रेणी के कितने पद खाली

    पद स्वीकृत पद की संख्या खाली पदों की संख्या
    अधीक्षक ग्रेड-2 1420 141
    वरिष्ठ सहायक 2302 1152
    लिपिक कनिष्ठ कार्यालय 2791 1409
    कनिष्ठ कार्यालय सहायक- पुस्तकालय 774 770
    प्रयोगशाला परिचर 4506 1875
    पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर 8000 1258

    शिक्षा विभाग में शिक्षक व गैर शिक्षकों के खाली पदों को भरा जा रहा है। गैर शिक्षकों के पदों को भरने की मंजूरी कैबिनेट से मिली है। इसके लिए प्रक्रिया चली हुई है। कुछ सरप्लस कर्मचारी थे उन्हें भी स्कूलों में तैनात किया जा रहा है। जल्द ही सभी खाली पदों को भर दिया जाएगा।

    रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री

    सरकार से उठाया है मामला: त्रिलोक ठाकुर

    अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि गैर शिक्षकों के विभिन्न श्रेणियों के खाली पदों को भरने का मामला मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया गया है। सरकार ने कुछ पदों को पदोन्नतियों के माध्यम से भरा है जिसके लिए वह सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। अन्य पदों को भी सरकार शीघ्र भरे ताकी कार्य में किसी तरह की दिक्कत न हो।