Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान हो जाएं हिमाचल के लोग! दो दिन की राहत के बाद फिर होगी भीषण बारिश; चेतावनी जारी

    Updated: Sat, 06 Sep 2025 07:46 AM (IST)

    शिमला समेत कई इलाकों में धूप के साथ हल्की वर्षा हुई जिससे तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी वर्षा की चेतावनी दी है। भूस्खलन के कारण कई राजमार्ग और सड़कें बंद हैं जिससे यातायात प्रभावित है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पांच दिन बाद खुला जबकि कालका-शिमला रेल सेवा भी शुरू हो गई है। पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है।

    Hero Image
    दो दिन राहत, आठ से फिर भारी वर्षा की चेतावनी। सांकेतिक तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर शुक्रवार को धूप निकली, जबकि शाम के समय शिमला सहित कई स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। धूप और हल्के बादलों के बीच अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भुंतर में 11, बिलासपुर में 8.9, रिकांगपिओ में 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विभाग ने छह व सात सितंबर को धूप खिलने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है। आठ व नौ सितंबर को भारी वर्षा की संभावना है। प्रदेश में भूस्खलन के कारण चार राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और 1087 सड़कें बंद हैं, जबकि 2838 ट्रांसफार्मर खराब हैं। भूस्खलन से बाधित कीरतपुर-मनाली फोरलेन पांचवें दिन बहाल हुआ।

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने बनाला औट क्षेत्र से मलबा हटाकर कुल्लू की तरफ फंसे वाहनों को मंडी की ओर निकालना शुरू किया है। दोपहर दो बजे तक झीड़ी क्षेत्र में भी एकतरफा यातायात खोल दिया। रामपुर के ज्यूरी के समीप मंगलाड खड्ड के पास शुक्रवार सुबह चट्टानें गिरने से एनएच बंद हो गया है। किन्नौर के निगुलसरी में एनएच अभी तक भी बंद है। इससे यहां पर लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

    शिमला जिले में शनिवार को दिव्यांग कर्मचारियों को कार्यालय में आने से छूट रहेगी। वे घर से काम करेंगे। कांगड़ा जिले में मुल्थान-बड़ा ग्रां, मुल्थान-लोहारडी मार्ग बंद होने से राशन की आपूर्ति नहीं हो रही है। गरली के वार्ड पांच में एक मकान में दरारें आई हैं। पौंग बांध का जलस्तर खतरे के निशान से 4.80 फीट अधिक हो गया है। बांध में जलस्तर का खतरे का निशान 1390 है, जो शुक्रवार सायं चार बजे 1394.80 फीट पहुंच गया। वहीं, ऊना जिले में स्थित भाखड़ा बांध में पानी का स्तर कम हुआ है।

    कालका-शिमला ट्रैक पर आज से चलेंगी तीन ट्रेन

    कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर पांच दिन से बाधित रेलगाड़ियां छह सितंबर से फिर से आरंभ हो जाएंगी। भारी वर्षा के कारण ट्रैक पर जगह-जगह हुए भूस्खलन के कारण रेल सेवाओं को बंद कर दिया था।

    अंबाला रेल मंडल के अनुसार तीन ट्रेन को शुरू करने का निर्णय लिया गया। इनमें ट्रेन संख्या 52457/58, 52459/60 और 52455/56 शामिल हैं। ये ट्रेन शनिवार से कालका से शिमला और शिमला से कालका के बीच सामान्य रूप से चलेंगी।

    comedy show banner
    comedy show banner