Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Pradesh New CM: मुझे मुख्यमंत्री चुनने के लिए गांधी परिवार को धन्यवाद: सुखविंदर सिंह सुक्खू

    By Versha SinghEdited By:
    Updated: Sun, 11 Dec 2022 08:28 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि वह उन्हें मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार के शुक्रगुजार ...और पढ़ें

    Hero Image
    मुझे मुख्यमंत्री चुनने के लिए गांधी परिवार को धन्यवाद

    शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को कहा कि वह उन्हें मुख्यमंत्री चुनने के लिए कांग्रेस और गांधी परिवार के शुक्रगुजार हैं। सुक्खू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि एक साधारण परिवार से होने के बावजूद वह हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांधी परिवार को शुक्रगुजार हूं

    सुक्खू ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं एक साधारण परिवार से होने के बावजूद सीएम बनने जा रहा हूं। मुझे यह मौका देने के लिए मैं कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार का शुक्रगुजार हूं। मेरी मां ने मुझे राजनीति में आने से कभी नहीं रोका। उन्हीं के आशीर्वाद से मैं आज यहां पहुंचा हूं।

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के असंतोष के बारे में पूछे जाने पर, मनोनीत मुख्यमंत्री ने कहा, ऐसा कोई असंतोष नहीं है। इससे पहले प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की थी। शनिवार को शिमला में सुक्खू का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।

    सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सराहना की

    58 वर्षीय सुक्खू ने चुनाव के बाद सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सराहना की और कहा कि पार्टी अपने चुनावी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि नई सरकार "बदलाव लाएगी"। बता दें कि सुक्खू रविवार को हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चार बार के विधायक, 58 वर्षीय सुक्खू, राज्य में कांग्रेस के पूर्व प्रमुख हैं और एनएसयूआई और युवा कांग्रेस का हिस्सा रहे हैं।

    वह 2013 से 2019 तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे और छह बार के मुख्यमंत्री रहे पार्टी के कद्दावर नेता वीरभद्र सिंह को पसंद न आने पर भी उन्होंने अपने मन की बात कही। सुक्खू हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस नेताओं को बढ़ावा देने और तैयार करने के पक्षधर रहे हैं।

    पहाड़ी राज्यों में है एक व्यापक नेटवर्क

    सुक्खू का संगठन में लंबे समय तक रहने के कारण पहाड़ी राज्य में एक व्यापक नेटवर्क है। सुक्खू एक मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय थे और एनएसयूआई के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। वह राज्य में एनएसयूआई और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

    उन्होंने शिमला नगर निगम के लिए चुनाव लड़ा और जीता। सुक्खू ने 2003 में पहली बार नादौन से विधानसभा चुनाव जीता था। भाजपा के प्रेम कुमार धूमल के बाद वे हमीरपुर जिले से दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस ने राज्य में विधानसभा चुनाव जीता और उसे 40 सीटें मिलीं।

    यह भी पढ़ें- आज दोपहर डेढ़ बजे हिमाचल के CM पद की शपथ लेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू; खरगे, प्रियंका और राहुल होंगे शामिल

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में CM पद की रेस में कई चेहरे, अंतिम फैसला आलाकमान ही लेगी; विधायक दल की बैठक से जुड़ी 10 बड़ी बातें