विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Swachh Survekshan 2023: स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग रिपोर्ट हुई जारी, हिमाचल चौथे स्थान से फिसलकर 18वें स्थान पर पहुंचा

By Jagran News Edited By: Paras Pandey
Published: Fri, 12 Jan 2024 02:15 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2024 02:22 AM (IST)

Swachh Survekshan 2023 स्वच्छता सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश चौथे स्थान से खिसककर 18वें स्थान पर पहुंच गया ...और पढ़ें

ताजा रिपोर्ट में प्रदेश अपनी पिछली रैंकिंग को बरकरार नहीं रख पाया है।
ताजा रिपोर्ट में प्रदेश अपनी पिछली रैंकिंग को बरकरार नहीं रख पाया है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। स्वच्छता सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश चौथे स्थान से खिसककर 18वें स्थान पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में देश के राज्यों की स्वच्छता पर जानकारी सार्वजनिक की गई है।

इसमें बताया गया है कि डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने सहित कई मानक शामिल किए गए थे। ताजा रिपोर्ट में प्रदेश अपनी पिछली रैंकिंग को बरकरार नहीं रख पाया है।

वर्ष 2022 में हिमाचल देश में चौथे स्थान पर था। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए नगर निकाय कार्य करते हैं। मासिक रिपोर्ट के आधार पर रैंकिंग सूची जारी की जाती है।