Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सुक्खू को ताउम्र याद रहेगा...', राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री के लिए ये क्या बोला?

    Updated: Wed, 28 May 2025 04:24 PM (IST)

    भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मंत्री और विधायक सुक्खू से परेशान हैं और पहले भी क्रॉस वोटिंग हुई है। महाजन ने सुक्खू को झटका देने की बात कही जिसका जिक्र वे हमेशा करेंगे। उन्होंने कहा कि एक और झटका लगने से मुख्यमंत्री मूर्छित हो सकते हैं।

    Hero Image
    हर्ष महाजन ने सुक्खू पर बोला हमला (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीते दिनों उन पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार किया है। महाजन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के अपने ही मंत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से परेशान हैं। पहले भी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी और अगर मौका मिला तो फिर ऐसा हो सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हर्ष महाजन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ऐसा झटका दिया है कि वे उन्हें हमेशा ही याद करते रहते हैं। सुक्खू मुख्यमंत्री रहे हैं या ना रहें, लेकिन उन्हें यह झटका हमेशा याद रहेगा। ऐसे में अगर एक झटका और दिया जाता है तो मुख्यमंत्री मूर्छित हो सकते हैं।

    बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बीते दिनों राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन पर भ्रष्टाचार से चुनाव जीतने का आरोप लगाया था।