Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    800 करोड़ का ऋण लेगी सुक्खू सरकार, 2045 में लौटानी होगी; हिमाचल पर आएगा अब इतने करोड़ का कर्ज

    Updated: Sat, 31 May 2025 12:20 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार 800 करोड़ रुपये का ऋण लेने जा रही है जिसकी नीलामी 3 जून को होगी। यह ऋण 20 वर्ष की अवधि के लिए है और 4 जून 2045 तक चुकाना होगा। इससे पहले भी सरकार 900 करोड़ और 1300 करोड़ का ऋण ले चुकी है जिसके बाद प्रदेश पर कुल कर्ज 98875 करोड़ रुपये हो जाएगा।

    Hero Image
    800 करोड़ का कर्ज लेगी सुक्खू सरकार। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश की सुक्खू सरकार 800 करोड़ का ऋण लेने जा रही है। 20 वर्ष की अवधि के लिए यह ऋण लिया जाएगा। इसकी नीलामी प्रक्रिया 3 जून को पूरी की जाएगी। 4 जून को राशि सरकारी कोष में जमा हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार को ऋण की यह राशि 4 जून 2045 को लौटानी होगी। इससे पहले मौजूदा वित्तीय वर्ष, 2025-26 के पहले महीने में सरकार ने 900 करोड़ रुपए कर्ज किया था। इसके बाद फिर से सरकार की तरफ से 2 अलग-अलग मदों में 1300 करोड़ रुपए कर्ज लिया गया। हिमाचल प्रदेश पर 98,875 करोड़ रुपए कर्ज चढ़ जाएगा।