Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक साल पूरा होने का जश्न मनाएगी सुक्खू सरकार, सोनिया-राहुल समेत कांग्रेस आलाकमान रहेंगे मौजूद; चंबी में होगा कार्यक्रम

    By Anil ThakurEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 09:07 AM (IST)

    Sukhu Government One Year हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने 1 साल (Sukhu Government One Year) पूरा हो रहा है। 11 दिसंबर को सरकार कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को आमंत्रित किया जाएगा।

    Hero Image
    एक साल पूरा होने का जश्न मनाएगी सुक्खू सरकार

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal News: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को बने 1 साल (Sukhu Government One Year) पूरा हो रहा है। 11 दिसंबर को सरकार कांगड़ा जिला के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पहले धर्मशाला के पुलिस मैदान में इस कार्यक्रम को आयोजित करने की तैयारी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंबी में आयोजित होगा सुक्खू सरकार का एक साल पूरा होने का कार्यक्रम

    कार्यक्रम के लिए वहां के विधायक को तैयारियों के निर्देश भी जारी कर दिए थे। लेकिन अब सरकार ने इसका स्थल बदल दिया है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में सरकार का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो चुका है। जिसके चलते अब इस कार्यक्रम को शाहपुर विस क्षेत्र के चंबी में करवाया जाएगा।

    कांगडा कई विधानसभा क्षेत्र के नजदीक

    दूसरा तर्क यह भी दिया जा रहा है कि धर्मशाला में आयोजन के दौरान यातायात व्यवस्था से लेकर कई अन्य तरह की दिक्कतें पेश आती है। लोगों को पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है। जबकि चंबी कांगड़ा जिला के कई विधानसभा क्षेत्रों के लिए नजदीक है।

    अध्यक्ष खरगे, सोनिया और  राहुल गांधी को आमंत्रित करेंगे सीएम सुक्खू

    सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला से कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक को तैयारियों का जिम्मा सौंप दिया है। समारोह के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला को बुलाने की तैयारी है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: अगले चार दिन खराब रहेगा मौसम, आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी; पहाड़ों पर माइनस में पहुंचा तापमान

    चुनावों में दी गई 10 गारंटियों का भी होगा आकलन

    इसके लिए जल्द ही मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे। सुक्खू सरकार एक साल में किए कार्यों को भी जनता के समक्ष रखेगी। इसमें चुनावों में दी गई 10 गारंटियों में से कितनी गारंटियां पूरी कर दी है। कितनी गारंटियां अभी पूरी करनी है और इसका क्या प्लान है इस पर भी सरकार अपनी रिपोर्ट जनता के समक्ष रखेगी।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: शिमला के बाद कांगड़ा में आपदा प्रभावित परिवारों को होगा पुनर्वास, सुक्खू सरकार करेगी आर्थिक मदद

    comedy show banner
    comedy show banner