Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sukh Ram Chaudhary: गोाबर नहीं खरीदा तो CM सक्खू के घर पर लगा देंगे ढेर, पेंशन का 21 लाख महिलाएं कर रही इंतजार

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Tue, 21 Mar 2023 03:52 AM (IST)

    कांग्रेस के 1500 रुपये बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने के नाम पर धो ...और पढ़ें

    Hero Image
    गोाबर नहीं खरीदा तो CM सक्खू के घर पर लगा देंगे ढेर

    शिमला, राज्य ब्यूरो। शिमला भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने सक्खू सरकार के बजट की तारीफ की और कहा कि लंबे समय से आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के लिए लड़ाई लड़ते रहे हें पर पूरी नहीं हुई। ऐसे केंद्र की शुरुआत चौपाल से की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गोबर खरीदने को कहा है और उनके क्षेत्र में बहुत गोबर होता है। यदि गोबर नहीं खरीदा गया तो उसे लाकर मुख्यमंत्री और मंत्रियों के आवास पर ढेर लगा देंगे। उन्होंने जयराम सरकार के समय की योजनाओं की तारीफ करने के साथ किए गए कार्यों को गिनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    21 लाख महिलाएं इंतजार कर रही

    कांग्रेस के 1500 रुपये बजट पर चर्चा के दौरान पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने के नाम पर धोखा दिया है। प्रदेश की 21 लाख महिलाएं कांग्रेस के 1500 रुपये का इंतजार कर रही हैं। कांग्रेस ने बजट में भी 2.31 लाख को जिन्हें पहले से पेंशन मिल रही उन्हें पेंशन देने को कहा है। जबकि चुनाव से पूर्व महिलाओं से फार्म भरवाए गए और उन्हें कहा कि 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को 1500 रुपये मासिक दिए जाएंगे।

    जो फार्म भरवाए गए उन्हें गंगा में डाल दिया। बजट की तब तारीफ करते जब कोई ऐसी योजना बनाई होती जिससे लाभ मिलता। वाटर सेस लगाया जा रहा है। ऐसे में छोटी पांच मेगावाट तक की बिजली परियोजना चलाने वाले हिमाचली कहां जाएंगे। प्रदेश में औद्योगिक ईकाइयां बंद होने वाली हैं। जम्मू कश्मीर और सिक्किम जा रही हैं। तीन सौ यूनिट बिजली कहां गई जो बादा किया था। मजदूरों की दिहाड़ी मात्र 25 रुपये बढ़ाई है।

    पांच वर्षों तक दृष्टिपत्र पर दृष्टि डाली नहीं कहीं और पड़ती रही

    कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि पांच वर्षों तक दृष्टिपत्र पर दृष्टी पड़ी नहीं और कहीं और दृष्टी पड़ती रही। तभी हिमाचल के लोगों ने ट्रांसफर कर विपक्ष में भेज दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने 80 प्रतिशत तक बजट की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि सारी गारंटी लागू होगी। वर्तमान सरकार के बजट में पूर्व सरकार द्वारा पेश बजट से ढ़ाई हजार करोड़ अधिक है। विपक्ष को बजट में कुछ ऐसा नहीं मिला कि विरोध कर सके और ढूंढते रहे पर कुछ नहीं मिला।

    कांगड़ा की प्रतिव्यक्ति आय सबसे कम 55 हजार रुपये

    कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हर क्षेत्र के विकास का बजट पेश किया है। कांगड़ा को पर्यटन जिला के तार विकसित करने से प्रति व्यक्ति आय बढ़ने के साथ पर्यटन का विकास होगा। कांगड़ा की प्रतिव्यक्ति आय केवल 55 हजार है। जबकि अन्य जिलों की आय काफी अधिक है। राज्य के बनने से विश्व बैंक आदि से बहुत अधिक सहायता राशि बाएगी। इससे विकास में बहुत काय हो सकेगा। कांग्रेस ने चहुंमुखी विकास वाला बजट पेश किया है।