Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Manali Weather: बर्फबारी के साथ चल रही तूफानी हवा; सड़कें बंद, बिजली आपूर्ति ठप

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sat, 11 Feb 2023 08:23 AM (IST)

    मनाली के सभी पर्यटन स्थलों में भारी हिमपात हो रहा है। मनाली शहर में भी दो इंच हिमपात हुआ लेकिन बारिश का क्रम शुरु होने से बर्फ जल्द ही पिघल भी गया। उपायुक्त लाहुल स्पीती सुमित खिमटा ने बताया कि जिला में भारी हिमपात का क्रम जारी है।

    Hero Image
    बर्फबारी के साथ चल रही तूफानी हवा; सड़कें बंद, बिजली आपूर्ति ठप

    मनाली,जागरण संवाददाता। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर तीन फीट ताजा हिमपात हो चुका है। भारी हिमपात से लाहुल व किलाड़ घाटी का मनाली से संपर्क कट गया है। लाहुल घाटी में भारी हिमपात हो जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला मुख्यालय केलंग में करीब 10 इंच हिमपात हो चुका है। दारचा, जिस्पा, रारिक, छीका, समदो, कोकसर, डिंफुक, सिस्सू, गोंदला, नैनगाहर, गवाड़ी, चौखंग व खंजर गांव में दो दे ढाई फीट हिमपात हो चुका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फीली हवा चल रही है। इससे ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। लाहुल घाटी में वाहनों की आवाजाही भी ठप हो गई है। दूरदराज के क्षेत्रों में बिजली भी गुल और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। इससे लाहुल स्पीति जिले के लोगों की दिक्कत बढ़ गई है। मनाली की ओर सोलंग, कोठी, पलचान, रुआड, कुलंग व मछाच गांव में भी एक से डेढ़ फीट हिमपात हुआ है। रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा व कुंजम जोत में चार फीट से अधिक हिमपात हुआ है।

    यह भी पढ़ें  Manali में रूसी नागरिक ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका के साथ घुमने आया था छुट्टियां मनाने

    हिमस्खलन की है संभावना

    मनाली के सभी पर्यटन स्थलों में भारी हिमपात हो रहा है। मनाली शहर में भी दो इंच हिमपात हुआ लेकिन बारिश का क्रम शुरु होने से बर्फ जल्द ही पिघल भी गया। उपायुक्त लाहुल स्पीती सुमित खिमटा ने बताया कि जिला में भारी हिमपात का क्रम जारी है। भारी हिमपात के बाद हिमस्खलन की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि मौसम साफ होने तक घरों से बाहर न निकलें और न ही सफर करें।

    लाहुल घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

    भारी हिमपात से लाहुल घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को भी हिमपात का क्रम जारी रहा। ग्रामीण शुक्रवार को घरों की छतों से बर्फ हटाने में व्यस्त रहे। हालांकि दोपहर बाद घाटी में हिमपात की रफ्तार कम हो गई। ग्रामीण दोरजे, टशी व पलजोर ने बताया कि हिमपात से लाहुल घाटी में जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिमपात के बाद बर्फीली हवा ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ा रही है।

    यह भी पढ़ें  Shimla: सीएम सुक्खू ने किया ऐलान, हिमाचल में दुग्ध संग्रहण के लिए शंकुल स्तर पर स्थापित होंगे चिलिंग प्वाइंट्स

    कई क्षेत्रों में बिजली नहीं, पेयजल आपूर्ति भी ठप

    फाहों के बीच बीआरओ ने शुरू की सड़क बहाली वीरवार रात से जारी भारी हिमपात के बाद लाहुल घाटी की सभी सड़कें बंद हो गई हैं। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हल्के हिमपात के बीच सड़क की बहाली शुरू कर दी है। एक टीम मनाली की ओर पलचान से सोलंगनाला व अटल टनल तक, जबकि दूसरी नार्थ पोर्टल से सिस्सू व तांदी की ओर तथा तीसरी सतिंगरी से तांदी की ओर सड़क बहाली में जुट गई है।

    इस बार बीआरओ ने घाटी की सड़कों को हिमपात के बावजूद बहाल रखा है। अटल टनल होते हुए वाहनों की आवाजाही भी सुचारू रही है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि बीआरओ से सड़कों की बहाली शुरू कर दी है, लेकिन हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए लोग अभी यात्रा न करें।