Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'हिमाचल विरोधी भाजपा' नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी प्रदेश Congress, पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में लिया फैसला

    By Anil Thakur Edited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 02:00 AM (IST)

    मंगलवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हुई प्रदेश कांग्रेस की बैठक में रणनीति बनाई गई थी और इसमें फैसला लिया गया कि हिमाचल विरोधी भाजपा नारे के साथ प्रदेश कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरेगी। चार घंटे चली बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस व चुनाव समिति की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की।

    Hero Image
    मंगलवार पार्टी मुख्यालय की बैठक में फैसला हुआ कि प्रदेश कांग्रेस हिमाचल विरोधी भाजपा नारे के साथ मैदान में उतरेगी

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल विरोधी भाजपा नारे के साथ प्रदेश कांग्रेस चुनाव मैदान में उतरेगी। मंगलवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हुई बैठक में यह रणनीति बनाई। चार घंटे चली बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए मंथन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस व चुनाव समिति की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सात कैबिनेट मंत्री, प्रदेश कार्यकारिणी, जिला व ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।

    जल्द प्रत्याशियों का होगा चुनाव

    पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए संगठन पूरी तरह तैयार है। पार्टी प्रत्याशियों की जल्द घोषणा करें और इसका लाभ मिलेगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि जल्द प्रत्याशियों का चयन कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत मंत्रियों को फील्ड में उतार दिया है।

    मंत्रियों के साथ विधायक, जिला व ब्लाक अध्यक्ष सहित पार्टी के अग्रणी संगठन व विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे और कार्यकर्ताओं में चुनावी हुंकार भरेंगे।

    ये भी उठे मामले

    पदाधिकारियों की बैठक में बोर्ड व निगमों में ताजपोशी का मामला उठा। प्रतिभा सिंह ने पहले यह मामला उठाया। उन्होंने कहा, इसमें जितनी देरी होगी उतना नुकसान होगा। वहीं, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की तरफ से भी यह मामला उठाया गया। कई विधायकों ने भी इसका समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में सक्रिय पदाधिकारियों को स्थान दिया जा रहा है।

    तीन मंत्री, सुधीर व राणा नहीं आए

    इस बैठक की सूचना करीब एक सप्ताह पहले दे दी गई थी। बावजूद इसके तीन मंत्री जगत सिंह नेगी, हर्षवर्धन चौहान व रोहित ठाकुर नहीं आए। हर्षवर्धन क्षेत्र में पहले से तय कार्यक्रम में हैं। नेगी ने पहले ही न आने की सूचना दे दी थी। रोहित ठाकुर शिमला से बाहर हैं।

    विधानसभा की लोक उपक्रम समिति में राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, हरीश जनारथा और देवेंद्र भुट्टो तमिलनाडु व केरल के दौरे पर हैं, जबकि सुधीर शर्मा का बैठक में न आना चर्चा का विषय बना हुआ है।

    ये भी पढ़ें- पंजाब में सात हजार महिलाओं को मकान निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए देगी सुक्खू सरकार, बिजली पानी समेत ये सुविधाएं भी कराएगी मुहैया

    सभी को साथ लेकर मैदान में उतरेंगे : प्रतिभा सिंह

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है। कार्यकर्ता पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार हैं। विधायक, मंत्रियों, जिला व ब्लाक अध्यक्षों ने सुझाव दिए हैं। प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ का सहारा लेकर जनता के दरबार में जा रही है और भ्रांतियां फैला रही है।

    हिमाचल की जनता जानती है कि सरकार ने आपदा का सामना किस तरह से किया है। केंद्र से कोई मदद नहीं मिली। भाजपा का हिमाचल विरोधी चेहरा सभी ने देखा है।

    नाराज रामलाल बोले- नहीं हो रहे काम

    पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर की नाराजगी बैठक में सामने आई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं। यदि ऐसा ही चलता रहा तो चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस दृष्टिकोण को बदलने की जरूरत है।

    ये भी पढ़ें- स्कूल शिक्षा बोर्ड में अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द करे सरकार, राजकीय TGT कला संघ ने उठाई मांग