शिमला पहुंचीं सोनिया गांधी, परिसर में किया वॉक; प्रियंका गांधी भी कल आएंगी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आज दोपहर छराबड़ा स्थित अपने निवास पर पहुंचीं जहां वे तीन-चार दिन रुकेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा के भी मंगलवार को शिमला आने की संभावना है। कई महीनों बाद छराबड़ा आई सोनिया गांधी शाम को परिसर में टहलने निकलीं। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट के कारण उन्हें ठंड का एहसास हुआ।

राज्य ब्यूरो, शिमला। कांंग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी आज दोपहर बाद छराबड़ा स्थित निवास पहुंची। उनका 3 से 4 दिनों तक यहां पर ठहरने का कार्यक्रम है। मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के भी शिमला आने की सूचना है।
ऐसी जानकारी है कि प्रियंका पारिवारिक सदस्यों के साथ आ सकती हैं। प्रियंका एक पखबाड़ा पहले ही यहां से लौटी हैं। सोनिया गांधी कई महीनों बाद छराबड़ा आई हैं। छराबड़ा पहुंचने के बाद सांय छह बजे परिसर में टहलने के लिए निकली।
शिमला व आसपास के क्षेत्रों में वर्षा व ओलावृष्टि होने के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। जिसके कारण ठंड का एहसास होने लगा है। ऐसे में सोनिया गांधी शाल ओढे हुए थी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।