Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छुट्टियां मनाने शिमला आईं सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, IGMC में चेकअप कराकर लौटीं घर; सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 11:33 PM (IST)

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी जो शिमला में छुट्टियां मना रही थीं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह छराबड़ा में अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर रुकी हुई थीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जो ऊना दौरे पर थे भी उनका हाल जानने के लिए शिमला लौट रहे हैं। सोनिया गांधी अक्सर शिमला में छुट्टियां मनाने आती हैं।

    Hero Image
    शिमला में सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। इसके बाद इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। आईजीएमसी में मेडिसन एवं अन्य विभागों के डॉक्टरों ने उनका चेकअप किया। ईसीजी और एमआरआई टेस्ट करवाने के बाद वह वापिस छराबड़ा के लिए लौट गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में समस्या और रक्तचाप संबंधी समस्या पेश आई थी। डाक्टरों ने चेकअप के बाद पाया कि स्थिति सामान्य है। उन्हें स्पेशल वार्ड में कुछ देर के लिए भर्ती किया गया था। वहीं आईजीएमसी के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमन का कहना है कि सोनिया गांधी उपचार के लिए आई थी। कुछ रूटीन टेस्ट करवाए गए। बीपी से संबंधित समस्या थी, लेकिन अब स्थिति ठीक है। ऐसे में उन्हें वापिस भेज दिया गया है।

    बेटी के घर पर रुकी हैं सोनिया गांधी

    वहीं स्वास्थय मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, डीसी और एसपी शिमला, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू और मुख्यमंत्री के ओएसडी रितेश कपरेट समेत कई नेता उनका हाल जानने के लिए आइजीएमसी पहुंचे। इस दौरान आइजीएमसी में सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद थे।

    उधर मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू ऊना दौरा छोड़कर वापिस लौट आए है। वह शाम साढ़े 6 शिमला के अनाडेल हेलीपेड पर पहुंचे और यहां से ओकओवर के लिए रवाना हो गए। बता दें कि सोनिया गांधी अकसर छुट्टियां मनाने शिमला आती है। वह शिमला में अपनी बेटी के घर पर ही ठहरती है।

    इस बार भी वह छराबड़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा के घर पर रु़की हुई है। मुख्मयंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ऊना जिला के दौरे पर थे वह अपना दौरा छोड़ कर वापिस शिमला लौट आए हैं। हैलीकॉप्टर से वह 6:30 बजे अनाडेल हैलीपेड पहुंचे। यहां से सोनिया गांधी का हाल जानने वह सीधे आइजीएमसी पहुंचे।

    comedy show banner
    comedy show banner