Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall: हिमाचल ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, किन्नौर और लाहौल में हिमपात से कटा संपर्क; 5 NH सहित 444 सड़कें बंद

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 08:17 PM (IST)

    Snowfall in Himachal हिमाचल प्रदेश ने एक बार फिर बर्फ की चादर ओढ़ ली है। भारी हिमपात व भारी वर्षा के कारण पांच एनएच सहित 444 सड़कें बंद हैं जबकि 1015 ट्रांसफार्मर खराब हैं। प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान कल्पा में 66 सेंटीमीटर और लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में 58 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया है। गुरुवार से ही हिमपात और वर्षा का क्रम जारी है।

    Hero Image
    हिमाचल ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Snowfall in Himachal: प्रदेश में किन्नौर और लाहौल स्पीति में भारी हिमपात व भारी वर्षा के कारण पांच एनएच सहित 444 सड़कें बंद हैं जबकि 1015 ट्रांसफार्मर खराब हैं। इसके कारण यातायात बाधित है और बिजली भी प्रभावित है। कई गांवों अंधेरे में है। शिमला सहित प्रदेश में कई स्थानों पर चालीस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली और शिमला में ओलावृष्टि भी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुकुमसेरी में 58 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज

    प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान कल्पा में 66 सेंटीमीटर और लाहौल स्पीति के कुकुमसेरी में 58 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार किन्नौर व लाहुल स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में आंधी व वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    यह भी पढ़ें: 'सुक्खू सरकार की कुर्सी जाना तय'... कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने अयोग्य करार देने पर स्पीकर के खिलाफ भी खोला मोर्चा

    बर्फबारी और बारिश का क्रम लगातार जारी

    गुरुवार से ही हिमपात और वर्षा का क्रम जारी है। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में बंद सडकों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकतम तापमान में में एक से छी डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि एक दो स्थानों पर एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Political Crisis: विक्रमादित्य सिंह ने बदला फेसबुक प्रोफाइल, मंत्री की जगह लिखा 'हिमाचल का सेवक'