हिमाचल में बर्फबारी और ओलावृष्टि से तबाही, कृषि बागवानी को काफी नुकसान; ऊंचाई वाले इलाके में बारिश
शिमला और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि और ऊपरी चोटियों पर हिमपात हुआ है जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने जून में सामान्य से अधिक वर्ष ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर सोमवार को हल्का हिमपात हुआ है। जबकि शिमला और ऊपरी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि के कारण गोभी, मटर और सेब को नुकसान हुआ है। शिमला सहित ऊंचाई वाले कुछ स्थानों कांगड़ा और चंबा में वर्षा हुई। चंबा में करीब तीन घंटे तक बिजली बंद रही।
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताज पूर्वानुमान के अनुसार, जून माह में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है और मानसून सीजन के दौरान भी सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है। ताजा हिमपात और वर्षा के बीच अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री तक का अंतर आया है।
प्रदेश में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि और कुछ स्थानों पर गिरावट आई है। केलंग में 5.1 डिग्री की वृद्धि जबकि डलहौजी में 4.2 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 2.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 39 डिग्री दर्ज किया गया है।
माैसम विभाग ने तीन और चार जून को भारी वर्षा की संभावना जताई है। प्रदेश में कई स्थानों पर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है।
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 12.4 24.7
सुंदरनगर 17.4 33.6
भुंतर 13.1 31.9
कल्पा 8.4 20.1
धर्मशाला 13.2 30.1
ऊना 19.4 39.0
नाहन 17.8 30.0
केलंग 6.3 17.5
सोलन 15.8 28.5

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।