Shimla Weather: खुल रहा आसमान तो कभी छा रहे बादल, मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में जारी की तेज आंधी की संभावना
प्रदेश में मौसम के साफ रहने और हल्के बादलों के बीच अधिकतम तापमान में दो से 7.9 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि रिकांगपिओ में 7.9 कल्पा में 7 भुंतर में 5.6 और मंडी में 4.7 डिग्री की दर्ज की गई है।

शिमला, राज्य ब्यूरो: हिमाचल प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव आ रहे हैं। कहीं मौसम साफ नजर आ रहा है तो कहीं पर घने बदल छाए हुए हैं।
बता दें कि प्रदेश में मौसम के साफ रहने और हल्के बादलों के बीच अधिकतम तापमान में दो से 7.9 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि रिकांगपिओ में 7.9, कल्पा में 7, भुंतर में 5.6 और मंडी में 4.7 डिग्री की दर्ज की गई है।
तेज आंधी चलने की संभावना
तापमान के बढ़ने के बावजूद अधिकतम तापमान एक से पांच डिग्री तक सामान्य से कम दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री का अंतर आया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार किन्नौर और लाहौल, स्पीति को छोड़ बाकी जिलों में कुछ स्थानों पर आंधी चलने की संभावना है।
हालांकि अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान एक दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।
- स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला, 16.0, 26.4
- सुंदरनगर, 18.2, 33.9
- भुंतर, 15.4, 32.0
- कल्पा, 9.4, 22.4
- धर्मशाला, 18.7, 29.0
- ऊना, 20.5, 35.8
- नाहन, 21.5, 32.2
- केलंग, 6.8, 19.2
- सोलन, 17.0, 31.0
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।