Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shimla News: कंधे पर हल, हाथ में तिरंगा लिए व्यक्ति को देख रुका मुख्यमंत्री का काफिला

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Mon, 09 Jan 2023 10:49 AM (IST)

    Shimla News कंधे पर हल हाथ में तिरंगा व गले में कीटनाशक दवाओं की माला पहने एक व्यक्ति पर जैसे ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नजर पड़ी तो उन्होंने काफिला रुकवा कर उससे बात की। पता चला कि यह व्यक्ति लायक राम सोलन जिला के बद्दी का किसान है।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने शिमला तक पैदल पहुंचा बद्दी का किसान लायक राम l

    जागरण संवाददाता, शिमला। कंधे पर हल, हाथ में तिरंगा व गले में कीटनाशक दवाओं की माला पहने एक व्यक्ति पर जैसे ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नजर पड़ी तो उन्होंने काफिला रुकवा कर उससे बात की। पता चला कि यह व्यक्ति लायक राम सोलन जिला के बद्दी का किसान है और किसानों की मांगों से अवगत करवाने पैदल ही मुख्यमंत्री से मिलने शिमला पहुंचा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लायक राम रविवार को राजभवन के बाहर मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहा था। शनिवार को उसने उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर भी धरना दिया था। शपथ समारोह के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही लौट रहे थे उन्होंने भीड़ में किसान को देखा। मुख्यमंत्री ने लायक राम से बातचीत की व प्रदर्शन का कारण पूछा।

    यह भी पढ़ें-हिमाचल में सुक्खू मंत्रिमंडल का विस्तार आज, आठ मंत्री लेंगे शपथ; शिमला स्थित राजभवन में होगा समारोह

    सरकार किसानों के हित में काम करेगी

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज अवकाश है। 14 या 15 जनवरी को सचिवालय आकर उनसे मिले। उसकी पूरी बात को सुना जाएगा। लायक राम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सभी मांगों को सुना जाएगा। उम्मीद है कि सरकार किसानों के हित में काम करेगी।

    पीएम से भी मिलने जाएंगे दिल्ली

    लायक राम ने कहा कि देश का किसान ऋण के बोझ तले दब गया है, इसलिए उसने पैदल यात्रा शुरू की है, जिसका नाम किसान बचाओ देश बचाओ रखा है। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद लायक राम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शन का कारण पूछा और सचिवालय आने को कहा, बद्दी से पैदल शिमला पहुंचा है लायक राम ने किसानों का ऋण माफ करने की मांग भी की।

    यह भी पढ़ें-Himachal Cabinet: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में 7 विधायक बने मंत्री, विक्रमादित्य सिंह को भी मिली जगह