Shimla News: सेब पर आयात शुल्क 50 से बढ़ाकर 100 फीसदी करे केंद्र सरकार- कुलदीप सिंह राठौर
हिमाचल प्रदेश में सेब के आयात को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शुक्रवार को कहा कि कि केंद्र सरकार को किसानों की सुरक्षा के लिए सेब पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करना चाहिए।

शिमला, पीटीआई । हिमाचल प्रदेश में सेब के आयात को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शुक्रवार को कहा कि कि केंद्र सरकार को किसानों की सुरक्षा के लिए सेब पर आयात शुल्क 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करना चाहिए।
दूसरे देशों से बड़ी मात्रा में आयात किया जा रहा सेब
कुलदीप सिंह राठौर का यह बयान केंद्र सरकार द्वारा सेब के आयात पर प्रतिबंध लगाने के कुछ दिनों बाद आया है। राठौर ने अपने एक बयान में यह भी कहा कि सेब उत्पादकों को लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है क्योंकि सेब का दूसरे देशों से बड़ी मात्रा में आयात किया जा रहा है।
सेब कारोबारियों को होगा लाभ
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री से निवेदन करना चाहिए कि आयात शुल्क को 50 से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया जाए। हिमाचल प्रदेश भाजपा ने मंगलवार को सेब के आयात पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की, उन्हेंने कहा कि यदि सेब का आयातित मूल्य 50 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है, तो कहा कि इससे राज्य में सेब उत्पादकों को लाभ होगा।
केंद्र सरकार ने भाजपा का सुझाव किया स्वीकार
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने एख बयान में कहा कि प्रदेश कि भाजपा ने कई बार केंद्र के सामने इस मुद्दे को उठाया था और आखिरकार सरकार ने इस सुझाव को स्वीकार कर लिया है।
आयात किए गए सेब का मूल्य 385 मिलियन अमरीकी डालर
बता दें कि भारत में आयात किए गए सेब का मूल्य 385 मिलियन अमरीकी डालर था और सेब के भारी आयात के कारण स्थानीय उत्पादकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। हिमाचल प्रदेश में 94,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर सेब उगाए जाते हैं और हिमाचल में 4,500-5,000 करोड़ रुपये की सेब अर्थव्यवस्था है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।