Himachal News: शिमला नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों को मिलेगा 10 लाख का बीमा
शिमला नगर निगम अस्थायी सफाई कर्मचारियों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवर लाने की तैयारी में है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने सरकारी और निजी बीमा कंपनियों से बात शुरू कर दी है। स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से निगम पर भार कम करने की योजना है। यह प्रस्ताव मासिक बैठक में रखा जाएगा जिससे कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

जागरण संवाददाता, शिमला। नगर निगम शिमला ने अपने अस्थाई सफाई कर्मचारियों के लिए एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में हैं। मेयर सुरेंद्र चौहान ने इन कर्मचारियों के लिए 10 लाख रुपये का बीमा कवर देने की तैयारी की है।
इसके लिए उन्होंने सरकारी व निजी सभी बीमा कंपनियों के साथ वार्ता शुरू कर दी है। इसमें निगम पर भार न पड़े, इसलिए फैसला लिया है कि स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद से इस पर काम किया जाए। इस प्रस्ताव को नगर निगम की मासिक बैठक में चर्चा के लिए लाया जाना प्रस्तावित है।
अस्थाई कर्मचारी कर रहे हैं मुख्य काम
नगर निगम शिमला के अस्थाई सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये कर्मचारी सैहब और अन्य एजेंसियों में सेवारत हैं और शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए दिन-रात काम करते हैं।
हर घर से कूड़ा उठाने से लेकर कूड़ा संयंत्र तक इसे पहुंचाने का काम करते हैं. कई सैहब कर्मचारियों की मौत के बाद उनके स्वजनों को परेशानी होती है। इसलिए निगम प्रशासन ने ये पहल शुरू की है।
बीमा कवरेज से मिलेगा सुरक्षा कवच
निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि बीमा कवरेज से इन कर्मचारियों को सुरक्षा कवच मिलेगा। यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई दुर्घटना होती है या वह बीमार पड़ता है, तो उसे बीमा की राशि मिलेगी।
इससे इन कर्मचारियों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे। अभी तक इनके लिए ये व्यवस्था नहीं हैं।
कर्मचारी संगठनों को भी बढ़ी उम्मीद
निगम प्रशासन इसे करवाने में सफल होता है तो ये कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला हो सकता है। अभी तक नियमित कर्मचारियों को ये सुविधा है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि जल्द ही इस पर फैसला होता है कि हर कर्मचारी को लाभ होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।