Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shimla Landslide: शिमला में फोरलेन किनारे फिर गिरा डंगा, पांच घर आ गए खतरे की जद में, दहशत में लोगों ने छोड़े मकान

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 04:34 PM (IST)

    Shimla Landslide शिमला के ढली में फोरलेन निर्माण के चलते लिंडीधार में डंगा गिरने से लोगों के घरों पर खतरा मंडरा रहा है। पहले भी एक हिस्सा गिरने से घर खाली कराए गए थे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द कदम न उठाने पर वे प्रदर्शन करेंगे। निवासियों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

    Hero Image
    ढली के समीप लिंडीधार में गिरा फोरलेन का डंगा।

    जागरण संवाददाता, शिमल। Shimla Landslide, फोरलेन के चल रहे काम पर वीरवार को भी डंगा गिरने से लोगों को घरों को खतरा पैदा हो गया है। इस कारण पांच भवनों को खतरा मंडरा रहा है।

    चार दिन पहले ही इस डंगे का पहला हिस्सा गिरा था, अब डंगे का दूसरा हिस्सा भी गिरने से लोगों को घरों में रहने से भी डर लगने लगा है। स्थानीय लोगों ने इसे रोकने के लिए कदम न उठाने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी, अब लोगों ने साफ तौर पर कहा है कि यदि इसमें समय रहते कदम नहीं उठाए जाते हैं तो मजबूरन लोगों को सड़कों पर उतरना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि ढली के समीप स्थित लिंडीधार गांव पिछले कुछ समय से एक गंभीर खतरे से जूझ रहा है। फोरलेन सड़क निर्माण के चलते डंगे दरक रहे हैं। वीरवार को दोपहर के समय डंगा गिर गया। इससे कई घर खतरे की जद में आ गए हैं। गांव के लोग दहशत में हैं और कई परिवार घरों से बाहर रहने को मजबूर हैं। लोग डर के साए में रह रहे है।

    चार दिन पहले भी गिरा था 90 फीट ऊंचे डंगे का एक हिस्सा

    ये डंगा 90 फीट ऊंचा है, इसका एक हिस्सा चार दिन पहले गिरा था, कुछ हिस्सा आज गिरा है। स्थानीय लोग ऋषि राठौर, अनिल ने कहा कि फोरलेन के अधिकारियों को स्थिति से अवगत करवाया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले। लोगों ने आरोप लगाया कि एक महीना पहले डंगा गिरा था। इसके बाद भी यहां दोबारा डंगा लगाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। यहां पर मलबा फेंका जा रहा है। इससे लगातार डंगा गिर रहा है।