यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shimla Fire News: हाटकोटी कैंची के पास धूं-धूं कर जली कार, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान
Shimla Fire News हिमाचल प्रदेश के शिमला के अंतर्गत हाटकोटी कैंची के समीप एक कार मे आग लग गई। इस ...और पढ़ें

HighLights
- हाटकोटी कैंची के समीप एक चलती हुई कार में अचानक लगी आग
- स्थानीय लोगों ने ड्राइवर की जान बचाई
- पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है
जेएनएन, जुब्बल कोटखाई। शिमला के अंतर्गत जुब्बल कोटखाई के हाटकोटी कैंची के समीप एक चलती हुई कार में अचानक लग गई। जिसके चलते बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गाड़ी नंबर एचपी 03 सी 4005 में अचानक आग लग जाने के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोग कार की ओर भागे।
पानी और मिट्टी डालकर बुझाई आग
इसके बाद किसी तरह से गाड़ी चालक ने गाड़ी रोक कर अपनी जान बचाई वह स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर गाड़ी में पानी डालकर और मिट्टी डालकर आग को बुझाया। वहीं गाडी में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।
चालक से पूछताछ की जा रही है
जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया पुलिस के अनुसार आग लगने से किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं एसडीपीओ रोहडू रविन्द्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार चालक से पुछताछ की जा रही है।
