विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर BJP का 'रन फॉर यूनिटी', संजय टंडन ने दौड़ को दिखाई हरी झंडी

Published: Fri, 31 Oct 2025 11:35 AM (IST)

शिमला में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया। संजय टंडन ...और पढ़ें

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शिमला में रन फॉर यूनिटी (फोटो: जागरण)

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर शिमला में रन फॉर यूनिटी (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. शिमला में सरदार पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई

  2. भाजपा ने एकता दौड़ का आयोजन किया

  3. संजय टंडन ने बिहार में एनडीए सरकार का दावा किया

जागरण संवाददाता, शिमला। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर देश सहित शिमला में भाजपा द्वारा एकता दौड़(रन फॉर यूनिटी)का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने सीटीओ चौक से चौड़ा मैदान के लिए एकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और देश के गठन में सरदार पटेल के योगदान को याद किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा है कि सरदार पटेल ने देश की 565 रियासतों को विलय भारत के स्वरूप का गठन किया था जो सभी के लिए प्रेरणादायी है।

आज से लेकर 26 नवंबर संविधान दिवस तक रन फॉर यूनिटी कार्यक्रमों का आयोजन हर जिले में किया जाएगा जिसमें देश की एकता व अखंडता के लिए युवाओं को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

इसी तरह पटेल की जन्मस्थली से लेकर 150 किलो मीटर उनकी प्रतिमा तक हर रोज रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम होगा।

इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह नहीं है जो प्रधानमंत्री को गाली दें। सभी लोग देश की एकता व अखंडता के लिए कार्य करते हैं ऐसे में सभी का योगदान महत्वपूर्ण है।

वहीं संजय टंडन ने बिहार में एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया और कांग्रेस की हार की बात कही।