विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़े नोट बंद, ह‍िमाचल में भ्‍ाी मची रही हाय तौबा

By Munish DixitEdited By:
Published: Wed, 09 Nov 2016 11:32 AM (IST)Updated: Wed, 09 Nov 2016 05:19 PM (IST)

देश में 500 व 1000 रुपये के नोटों पर रोक की घोषणा से ह‍िमाचल में भी आम लोगों को परेश्‍ाानि‍यों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : देश में 500 व 1000 रुपये के करंसी नोटों पर रोक लगाने की घोषणा के बाद से हिमाचल में भी आम लोगों को परेश्ाानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर आज सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। यहां हर पेट्रोल पंप में पांच सौ व एक हजार के नोट देने पर केवल पांच सौ व एक हजार का ही पेट्रोल या डीजल डाला जा रहा है। नोट बंद होने से यहां स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हो गई है।

कई स्थानों में दवाई विक्रेता छोटे नोट न होने से पांच सौ व एक हजार रुपये देने वाले लोगों को दवाई नहीं दे रहे है। रामपुर में बीमार एक छोटे बच्चें के पिता को दवाई इसलिए नहीं मिल पाई कि उसके पास 500 रुपये का नोट था। यही हाल धर्मशाला, आईजीएमसी व टांडा अस्पतालों में भी देखने को मिल रहा है। जिला कुल्लू में एक कारोबारी के पास घर में सात लाख का कैश होने पर हार्ट अटैक होने की सूचना है। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उधर, हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी में पहुंचते ही पीएम नरेंद्र मोदी के इस निर्णय का स्वागत किया है। ऊना में एक कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता एवं मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी कहा है कि केंद्र सरकार का बड़े नोट बंद करने का फैसला भ्रष्टाचार, काला धन, आतंकवाद, नशे को रोकने में कारगर सिद्ध होगा। इस फैसले से गरीबी मिटने के साथ अर्थव्यवस्था सहित ही कई दूरगामी परिणाम सामने आएंगे।

देखें तस्वीरें : बड़े नोट बंद, हिमाचल में भी हाय तौबा

राजधानी शिमला सहित मंडी व अन्य जिलों में पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गई है। शिमला में पेट्रोल पंपों पर पुलिस भी तैनात करनी पड़ गई है।

मनाली व धर्मशाला में पर्यटकों को नोट बंद होने से सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बसों में भी सफर कर रहे कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।