रोहित सावल बने मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार
जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मीडिया सलाहकार पद पर मंडी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मीडिया सलाहकार पद पर मंडी जिला से संबंध रखने वाले रोहित सावल को नियुक्ति दी है। रोहित चच्योट क्षेत्र के मौवीसेरी गांव के निवासी हैं। उनकी नियुक्ति के साथ ही प्रदेश सरकार ने एक और अहम दायित्व मंडी जिला को दिया है।
मीडिया सलाहकार पद के लिए दो महीने पहले अधिसूचना जारी हुई थी। रोहित ने शुरुआती शिक्षा मौवीसेरी गाव के सरकारी स्कूल से हासिल करने के बाद वल्लभ कॉलेज मंडी से कॉमर्स में स्नातक की डिग्री ली। कॉलेज में वह एबीवीपी के साथ जुड़े। वर्ष 2000 में उन्होंने मंडी कॉलेज में एससीए चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश विवि से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की। रोहित ने टीवी जर्नलिज्म से करियर की शुरुआत की। वह राष्ट्रीय न्यूज चैनल के साथ काम कर रहे हैं।
जनता तक पहुचाई जाएंगी सरकार की नीतियां
सरकार की नीतियों को मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बेहतर हिमाचल के विकास के लिए मीडिया की अहम भूमिका है। छात्र जीवन से एबीवीपी के साथ जुड़े होने के कारण संगठन की कार्यप्रणाली को समझा है। प्रदेश सरकार ने जो दायित्व सौंपा है, उसका निर्वहन ईमानदारी से करूंगा।
रोहित सावल

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।