Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Mandir: खुशखबरी! अब आराम से कर सकेंगे रामलला के दर्शन, शिमला समेत इन जिलों में शुरू होंगी बस सर्विस; जानिए कितना होगा किराया

    Updated: Tue, 05 Mar 2024 04:46 PM (IST)

    Ram Mandir राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इसी क्रम में देश के कोने-कोने से लोग रामलला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल सरकार ने भी श्रद्धालुओं की सुगमता को देखते हुए अयोध्या के लिए बस सर्विस की शुरूआत की है। प्रदेश के 6 रूटों से अयोध्या के लिए बसें चलाने का प्रस्ताव था लेकिन अभी 3 रूटों से अयोध्या के लिए बस चलाई जाएगी।

    Hero Image
    Ram Mandir: खुशखबरी! शिमला समेत इन जिलों से चलेंगी अयोध्या के लिए बसें

    जागरण संवाददाता, शिमला। श्रीराम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही एचआरटीसी अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू करने जा रहा है।

    एचआरटीसी ने अयोध्या को बस सेवा शुरू करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति मांगी थी और उत्तर प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को अनुमति प्रदान कर दी है। पहले प्रदेश के 6 रूटों से अयोध्या के लिए बसें चलाने का प्रस्ताव था, लेकिन अभी फिलहाल 3 रूटों से अयोध्या के लिए बस चलाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुरुआती चरण में शिमला, हमीरपुर और ऊना से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी। एचआरटीसी प्रबंधन इन रूटों पर बस सेवा शुरू करने के लिए बाकी औपचारिकताएं पूरी कर है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू हो जाएगी।

    शिमला से दिल्ली की दूरी 382 KM है

    इससे पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आदेशों के बाद निगम प्रबंधन ने इसके लिए अधिकारियों की एक टीम अयोध्या भेजी थी। इस टीम ने बीते रोज अपनी रिपोर्ट निगम प्रबंधन को सौंप दी है। शिमला से कुल 1124 किलोमीटर का सफर अयोध्या तक का है।

    शिमला से दिल्ली की दूरी 392 किलोमीटर है। दिल्ली से अयोध्या तक का सफर 732 किलोमीटर का है। निगम प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखा था। इसके अलावा परमिट के लिए अधिकारिक रूप से आवेदन भी कर दिया था। कुल छह रूटों पर बस चलाने की योजना थी, लेकिन अभी फिलहाल 3 रूटों से ही अयोध्या के लिए बस चलाई जाएगी।

    इतना होगा अयोध्या का किराया

    हिमाचल के 3 अलग अलग रूटों से अयोध्या जाने के लिए अलग अलग किराया निर्धारित किया जाएगा। हालांकि एचआरटीसी ने अभी आधिकारिक तौर पर किराया निर्धारित नहीं किया हैं, लेकिन एचआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल के अलग अलग रूटों से अयोध्या के लिए 1800 से 2000 रुपए का किराया जाएगा। एचआरटीसी ने मंदिरों प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए बसें चलाने को दर्शन योजना शुरू की है। इसी योजना के तहत यह बसें चलाई जाएगी।

    अयोध्या को बस चलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से अनुमति मिल गई है। शिमला, ऊना और हमीरपुर से अयोध्या के लिए बसें चलाई जाएगी। राज्य सरकार ने मंदिरों व तीर्थ स्थलों के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए दर्शन योजना शुरू की है। इसी योजना के तहत यह बसें चलाई जाएगी।

    -रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी