Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी, सीएम सुक्खू ने किया अवकाश का एलान; कहा- राम सबके घरों में जलाएं दिये

    Updated: Sun, 21 Jan 2024 12:15 PM (IST)

    Holiday in Himachal on 22nd January देश के कई राज्यों में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अवकाश घोषित किया गया है। वहीं हिमाचल में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी का एलान किया गया है। सीएम सुक्खू ने आज ही हिमाचल में अवकाश की घोषणा की है और सभी लोगों को घरो में दिये जलाने के लिए कहा है।

    Hero Image
    हिमाचल में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी, सीएम सुक्खू ने किया अवकाश का एलान

    जागरण संवाददाता, शिमला। Holiday in Himachal on 22nd January: प्रभु श्रीराम (Shree Ram) अपनी नगरी अयोध्या (Ayodhya) में विराजमान होकर अब अपने भक्तों को जल्द ही दर्शन देंगे।

    22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा (Ramlala Pran Pratishtha) समारोह के लिए सभी तैयारियां हो गई है। देश के कई राज्यों में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा के दिन अवकाश घोषित किया गया है।

    हिमाचल में 22 जनवरी को रहेगी छुट्टी 

    वहीं, हिमाचल में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी का एलान किया गया है। सीएम सुक्खू (CM Sukhu Announced Holiday in Himachal)  ने आज ही हिमाचल में अवकाश की घोषणा की है और सभी लोगों को घरो में दिये जलाने के लिए कहा है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राम मंदिर में कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए यह घोषणा की।  उन्होंने इसके साथ ही कहा कि जाखू में भी 111 फीट ऊंची श्री राम भगवान की प्रतिमा लगाई जाएगी l

    रामचरितमानस पाठ में शामिल होने पहुंचे थे सीएम सुक्खू

    रविवार को वह शिमला राम मंदिर में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ रामचरितमानस पाठ में हिस्सा लेने पहुंचे थे l इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंदिर अखंड ज्योत प्रज्वलित की और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अखंड पाठ का आयोजन भी किया गयाl

    'भगवान राम सबके हैं'

    यह पाठ सोमवार तक चलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राम देश की संस्कृति है, किसी पार्टी के नहीं. उन्होंने 22 जनवरी को पूरे दिन की सरकारी छुट्टी देने की भी बात कही।  इसके अलावा जाखू में प्रस्तावित श्री राम की मूर्ति को लेकर शुभ मुहूर्त पर स्थापित करने की बात कही।

    देवी देवताओं की भूमि है हिमाचल- CM सुक्खू

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, राम किसी पार्टी विशेष के नहीं है।  वह इस देश की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी देवताओं की भूमि है और आज वह भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने राम मंदिर पहुंचे हैं।

    हिमाचल में पूरे दिन की रहेगी छुट्टी

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहले ही 22 जनवरी को छुट्टी की मांग कर चुके थे। इसको लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने तो केवल आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। कांग्रेस सरकार हिमाचल प्रदेश में 22 जनवरी को पूरे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। 

    सही समय पर मुहूर्त देखकर की जाएगी मूर्ति स्थापना की घोषणा

    वहीं, शिमला के प्रसिद्ध जाखू में श्री राम भगवान की 111 फीट ऊंची मूर्ति बनाने के प्रस्ताव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मूर्ति की स्थापना की जाएगी, लेकिन हिंदू परंपराओं में किसी भी शुभ कार्य करने से पहले मुहूर्त और समय देखा जाता है। 

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी लेना चाहते हैं VIP नंबर? हिमाचल में इस सीरीज के चार नबंरों का होगा ऑक्शन; जानें निलामी की पूरी प्रक्रिया

    111 फीट बनेगी प्रभु श्री राम की मूर्ति

    सही और शुभ मुहूर्त देखकर जाखू में भी श्री राम की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर फैसला किया जाएगा। बता दें की शिमला की विभिन्न हिंदू संस्थाओं ने भगवान हनुमान के पुण्य धाम प्रसिद्ध जाखू में बजरंगबली की 108 फीट मूर्ति के साथ 111 फीट राम की मूर्ति बनाने का प्रस्ताव पारित किया था। 

    राज्यसभा किसे भेजना है इस सवाल को टाल गए मुख्यमंत्री

    हिमाचल प्रदेश से सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजने को लेकर किए गए सवाल को मुख्यमंत्री ने सवाल टालते हुए कहा कि आज वह श्री राम के चरणों में है और अखंड ज्योत जलाने राम मंदिर आए हैं।

    यह भी पढ़ें- चुनाव अधिकारियों की भी होगी परीक्षा, पास होने पर ही करा सकेंगे इलेक्शन; लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का नया फरमान