Rajya Sabha Election 2024: भाजपा नेता हर्ष महाजन ने किया राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन, हिमाचल से गहरा है नाता
Rajya Sabha Election 2024 बीजेपी नेता हर्ष महाजन ने हिमाचल से राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन पत्र दाखिल किया। सुबह 10 बजे वह विधानसभा पहुंचे। हर्ष महाजन (हिमाचल प्रदेश के पूर्व पशुपालन मंत्री) पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री देसराज महाजन के बेटे हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1955 को चंबा में हुआ था। महाजन ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की।

जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा नेता हर्ष महाजन ने हिमाचल से राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। सुबह 10 बजे वह विधानसभा पहुंचे। यहां पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ बैठक की। इसके बाद 11:30 बजे उन्होंने विधानसभा सचिव जो राज्यसभा चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर हैं उनके पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सहित भाजपा के अन्य विधायक मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री देसराज महाजन के हैं बेटे
हर्ष महाजन (हिमाचल प्रदेश के पूर्व पशुपालन मंत्री), पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री देसराज महाजन के बेटे हैं। उनका जन्म 12 दिसंबर 1955 को चंबा में हुआ था। उन्होंने बीकॉम है और एमबीए श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से पढ़ाई की।
प्रदेश युवा कांग्रेस के रहे हैं अध्यक्ष
7 जून 1983 को उनकी शादी उमा सिंह से हुई। वह 1986 से 1995 तक प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। वह पहली बार नवंबर 1993 में और फिर 1998 और 2003 में राज्य विधान सभा के लिए चुने गए। वह 1994 से 1998 तक संसदीय सचिव रहे और पशुपालन मंत्री (कैबिनेट स्तर पर) के रूप में कार्य किया है। 28 सितंबर 2022 को हिमाचल प्रदेश प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष महाजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।