Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में लगातार बारिश से सेब के उत्पादन पर असर, पीक सीजन में मंडी में पहुंचा केवल 20% माल

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 11:05 AM (IST)

    शिमला में लगातार बारिश से सेब के उत्पादन पर असर पड़ रहा है। सेब के चरम मौसम में भी मंडी में केवल 20% सेब ही पहुंच रहा है। लगातार वर्षा के कारण बागवान सेब नहीं तोड़ पा रहे हैं जिससे उन्हें फसल खराब होने की चिंता हो रही है। सड़कें बंद होने से तोड़ा हुआ सेब भी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

    Hero Image
    पीक सीजन में भी मंडी में सेब की 20 प्रतिशत आवक

    जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला में लगातार हो रही वर्षा का असर सेब सीजन पर भी पड़ रहा है। सेब के पीक सीजन में भी मंडी में 20 प्रतिशत सेब ही पहुंच रहा है। वीरवार को पराला व भट्ठाकुफर फल मंडी में 15 हजार पेटी सेब पहुंचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यदि मौसम साफ हो तो दोनों मंडियों में औसतन एक दिन में 70 हजार पेटी पहुंचती हैं। पराला मंडी में एक दिन में 50 से 60 हजार पेटी व भट्ठाकुफर फल मंडी में 15 से 20 हजार पेटी पहुंचती हैं।

    लगातार हो रही वर्षा से बागबान सेब का तुड़ान नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण मंडी में कम ही सेब आ रहा है। अब बागबानों को फसल के बगीचे में खराब होने की चिंता सताने लगी है। बहुत ज्यादा सेब झड़ भी गए हैं। जिन लोगों ने सेब तोड़ लिया है, वह सड़कें बंद होने से मंडियों में नहीं पहुंच रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner