Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर आज से शुरू होंगी रेल सेवाएं, भूस्खलन के कारण हो गई थी बंद

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 10:54 PM (IST)

    शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर रेल सेवा फिर से शुरू हो गई है। भारी बारिश के कारण ट्रैक पर हुए भूस्खलन के बाद रेल सेवाओं को बंद कर दिया गया था। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शनिवार से रेलगाड़ियां नियमित रूप से चलेंगी जिससे यात्रियों को सुविधा होगी। इस ट्रैक पर कल से फिर दौड़ेगी ट्रेन।

    Hero Image
    शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर आज से शुरू होगी रेल सेवाएं। फोटो जागरण

    जागरण संवाददाता, शिमला। शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर रेल सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। शनिवार से शिमला कालका रेलवे ट्रैक पर रेल सेवाएं शुरू हो जाएगी।

    जिला में भारी वर्षा के कारण ट्रैक पर जगह जगह हुए भूस्खलन के कारण रेल सेवाओं को बंद किया गया था, लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया हैै। ऐसे में शनिवार से नियमित रूप से रेल सेवाएं शुरू हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें