Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal News: प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे राहुल गांधी, कहा-पीड़ितों को दें हर संभव मदद

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 05 Aug 2023 11:18 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी राज्य में आ सकते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी ऐसा बाढ़ पीड़ित नहीं रहना चाहिए जिस तक मदद ना पहुंचे। हिमाचल की जनता को ऐसा लगे कि कांग्रेस का कार्यकर्ता से लेकर नेता उनके साथ है।

    Hero Image
    Himachal News: प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे राहुल गांधी, कहा-पीड़ितों को दें हर संभव मदद

    शिमला, जागरण संवाददाता। Rahul Gandhi will visit Himachal: हिमाचल प्रदेश के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का दौरा करने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी राज्य में आ सकते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने प्रदेश में जिस तरह से बाढ़ ने भारी नुकसान किया है। उससे अवगत करवाया, उन्होंने बताया कि पिछले 50 सालों में हिमाचल में ऐसा नुकसान बरसात ने नहीं किया है, जितना इस बार किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बोले राहुल गांधी?

    इस पर राहुल गांधी ने उन्हें कहा कि प्रदेश में कोई भी ऐसा बाढ़ पीड़ित नहीं रहना चाहिए, जिस तक मदद ना पहुंचे। मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री और सभी विधायकों को अपनी जिम्मेवार संभालते हुए हर पीड़ित तक पहुंचना होगा। उसका दर्द बांटना होगा। हिमाचल की जनता को ऐसा लगे कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता से लेकर नेता उनके साथ है। इसलिए उनके साथ जुड़े रहो और उनको हर मदद करें। उन्होंने इस दौरान हिमाचल को कैसे आर्थिक तौर पर मजबूत बनाया जा सकता है इसके लिए भी कई सलाह मुख्यमंत्री को दी।

    पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आगामी बजट में प्लान तैयार करेंगे सीएम

    राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को राहुल गांधी ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा कैसे दिया जा सकता है। किस तरह से एक पूरा सर्किट हिमाचल के सभी पर्यटन स्थलों को जोड़कर बनाया जा सकता है। इस पर भी काम करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की इस सलाह पर वह आगामी बजट में एक पूरा प्लान तैयार करके प्रदेश में इसे लागू करने पर काम करेंगे। इसके लिए अधिकारियों को दिल्ली से लौटते ही वह निर्देश जारी कर सकते हैं।

    विधायकों या संगठन के पदाधिकारियों को जल्द मिलेगा पद

    हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार से लेकर निगम बोर्डों में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर नेताओं की तैनाती के लिए भी बैठक में चर्चा हुई है। अब सीएम के दिल्ली से लौटने के बाद जल्द ही विधायकों या संगठन के पदाधिकारियों को पदों से नवाजा जा सकता है।