Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा, हिमाचल के CM सुक्‍खू भी हुए शामिल

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 07:33 PM (IST)

    Bharat Jodo Nyay Yatra राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा आज मणिपुर से शुरू हो गई है। यात्रा में हिमाचल के मुख्‍यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्‍खू भी शामिल हुए। इस दौरान मणिपुर में आयोजित जनसभा में भी सुक्खू शामिल हुए और यात्रा में भी उनके साथ पैदल चले। राहुल गांधी जब पैदल यात्रा के दौरान बच्चों से बातचीत कर रहे थे तब भी सुक्खू उनके साथ मौजूद थे।

    Hero Image
    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए सुक्खू

    राज्य ब्यूरो, शिमला। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की शुरूआत रविवार को मणिपुर के थौबल से हुई। इस यात्रा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu)विशेष रूप से शामिल हुए। राहुल गांधी की ये यात्रा मणिपुर से मुम्बई तक चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चले सुक्‍खू

    इस दौरान मणिपुर में आयोजित जनसभा में भी सुक्खू शामिल हुए और यात्रा में भी उनके साथ पैदल चले। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) जब पैदल यात्रा के दौरान बच्चों से बातचीत कर रहे थे तब भी सुक्खू उनके साथ मौजूद थे। यात्रा में शामिल होने के बाद उनका वापिस दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

    यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: आज मणिपुर में शुरू होगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', राहुल गांधी के साथ रहेंगे खरगे समेत अन्य बड़े नेता

    पार्टी के शीर्ष नेता हुए शामिल

    बता दें यात्रा को रविवार को थौबल जिले के खोंगजोम इलाके में एक निजी मैदान से हरी झंडी दिखाई गई। यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। लोकसभा चुनाव को ध्‍यान में रखते हुए कांग्रेस इस यात्रा के जरिए बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय जैसे अन्‍य मुद्दे को उठाएगी।

    यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Nyay Yatra: दिल्ली रवाना हुए CM सुक्‍खू, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा में लेंगे भाग