पंजाब-हरियाणा पानी विवाद पर CM सुखविंदर सुक्खू की सलाह, बताया कैसे सुलझाएं मामला?
Punjab Haryana Water Dispute मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पानी का बंटवारा पंजाब हरियाणा और राजस्थान के बीच होता है। हिमाचल प्रदेश बीबीएम ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पानी का बंटवारा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के बीच होता है। जब हिमाचल प्रदेश भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में अपने हक की बात करता है तो हमें कुछ भी नहीं मिलता है। शनिवार को दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पंजाब और हरियाणा दोनों हमारे भाई हैं। उनका आपसी विवाद मिल बैठकर सुलझना चाहिए।
पानी राष्ट्रीय संपदा है- मुख्यमंत्री सुक्खू
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल ने जब पानी से कमाई की बात सोची तो दोनों राज्यों ने इसका विरोध किया। ऐसा नहीं करना चाहिए। पानी में हम अधिकार नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब को यह सोचना चाहिए हिमाचल के अधिकारों को सुरक्षित करने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री कहा कि पानी राष्ट्रीय संपदा है। हरियाणा और पंजाब के बीच सहमति बननी चाहिए।
'आपस में मिलजुल ढूंढे समाधान'
उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार का मानना है आपस में मिलजुल कर इसका समाधान ढूंढें। जहां तक हिमाचल की बात है तो रॉयल्टी 7.19 प्रतिशत रायल्टी सुप्रीम कोर्ट ने तय की थी। हम चाहते हैं कि जो हमारी नीति के हिसाब से 12 प्रतिशत रॉयल्टी के हिसाब से हिमाचल प्रदेश को अधिकार मिले।
एक अन्य सवाल पर सुक्खू ने कहा कि सिरमौर के चूड़धार में कोई शुल्क नहीं लगेगा। हाईकोर्ट ने सफाई व्यवस्था को लेकर ईको टूरिज्म साइट में शुल्क लगाया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।