Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति मुर्मु का शिमला दौरा: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होगी चर्चा

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 03:38 PM (IST)

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 मई को हिमाचल प्रदेश आ रही हैं। 6 मई को वे शिमला में आरट्रैक के कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त वे आईआईटी मंडी और अट ...और पढ़ें

    Hero Image
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु परिवार संग 5 मई को आएंगी हिमाचल

    राज्य ब्यूरो, शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच मई को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से सरकार को प्रवास की जानकारी दे दी गई है। जिसके तहत राष्ट्रपति छह मई को शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान आरट्रैक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात मई को आईआईटी मंडी, आठ मई को अटल रोहतांग सुरंग का दौरा करने के लिए जाएंगी। उसके बाद शिमला लौट आएंगी और नौ मई को सुबह दिल्ली लौटेंगी। राष्ट्रपति के दौरे की विस्तृत रुपरेखा शीघ्र ही जारी होगी।

    26 अप्रैल को बुलाई गई बैठक, आला अधिकारी होंगे शामिल

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के हिमाचल प्रदेश के दौरे को अंतिम रूप देने के लिए मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में 26 अप्रैल को सचिवालय में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राष्ट्रपति सचिवालय, गृह मंत्रालय, प्रदेश सरकार के विभागों के आला अधिकारी शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 से 9 मई तक प्रवास पर रहेंगी।

    छुट्टियां मनाने आ रही हैं शिमला, परिवार के सदस्य रहेंगे साथ

    प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इससे पहले दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर आधिकारिक चर्चा हो चुकी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, गृह विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी दौरे से संबंधित देखरेख करेंगे।

    आधिकारिक राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में ठहरेंगी

    राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर कल्याणी हेलीपैड पर उतरेगा। माैसम की स्थिति को देखते हुए अनाडेल व जुब्बड़हट्टी को भी रिजर्व रखा जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति मशोबरा स्थित आधिकारिक राष्ट्रपति निवास द रिट्रीट में ठहरेंगी। द्रौपदी मुर्मु छुट्टियां मनाने के लिए शिमला आ रही हैं। उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ आएंगे।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में पुलिसकर्मियों को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, लगातार 8 घंटे से अधिक काम नहीं करेंगे पुलिसवाले