कालका-शिमला रेलमार्ग पर शुरू होगी पैनोरमिक कोच वाली ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा अनोखा एक्सपीरिंयस; पढ़ें खासियतें
कालका-शिमला रेलमार्ग पर पैनोरमिक कोच शुरू होने जा रहे हैं जिनमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। इन वातानुकूलित कोचों में शीशे की खिड़कियां सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म होंगे। ट्रायल के बाद तकनीकी कमियों को दूर कर लिया गया है और रेल मंत्रालय की स्वीकृति का इंतजार है। यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा लेकिन किराया थोड़ा महंगा होगा।

जागरण संवाददाता, शिमला। कालका-शिमला धरोहर रेलमार्ग सुरंगों, पुलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। रेलवे इस ऐतिहासिक नैरोगेज लाइन पर अत्याधुनिक पैनोरमिक कोच शुरू करने जा रहा है। वातालुकूलित कोच में शीशे की खिड़कियों से लेकर सीसीटीवी कैमरे और फायर अलार्म जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी।
पैनोरमिक कोच न केवल यात्रियों को प्राकृतिक सौंदर्य का बेहतर अनुभव कराएंगे, बल्कि यात्रा को और ज्यादा आरामदायक बनाएंगे। इन कोच का पहला ट्रायल किया जा चुका है, लेकिन कुछ तकनीकी खामियां सामने आई थीं।
इन्हें दूर करने के लिए कोच को कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री भेजा गया है, जहां अब सुधार कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेल मंत्रालय से इसकी स्वीकृति का इंतजार है।
जैसे ही रेल मंत्रालय से इसके लिए स्वीकृति मिली है। इन कोच को शुरू कर दिया जाएगा। कोच के शुरू होने से यात्रियों को बहुत ज्यादा लाभ होगी। इन कोच में पहले के मुकाबले कम सीट होगी।
ये सुविधाएं होंगी
ये कोच आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें दरवाजे आटोमैटिक हैं, यानी बटन से ही ये खुलेंगी। कोच में शोर के अलावा कंपन महसूस नहीं होगी।
इसके अलावा छत पर लगे शीशे को यात्री सुविधा अनुसार ब्लर भी कर सकेंगे। एंटी अल्ट्रा वायलेट कोटेड विंडो ग्लास, हीटिंग-कूलिंग पैकेज एसी, लीनियर कंसील्ड पंखे, लीनियर एलईडी लाइट्स, फिलप बैंक के साथ माड्यूलर सीटिंग रेल माउंटेड सीटें, एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए लग्जरी सीटों के साथ रेस्टोरेंट सीटिंग, आन बोर्ड मिनी पैंट्री, इंटर कार गैंग-वे (वेस्टिबुल) आदि सुविधाएं होंगी।
दूसरे राज्यों के पर्यटक करते हैं सफर प्रदेश की सर्पिली सड़कों पर निजी वाहन या फिर टैक्सी करने के बजाय अधिकतर पर्यटक रेलगाड़ी से शिमला पहुंचते हैं।
रेलगाड़ी में भले ही शिमला पहुंचने में उन्हें वक्त कुछ ज्यादा लगे, लेकिन यह आरामदायक व रोमांचक होता है। कुछ समय से इस ट्रैक पर नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इससे पहले विस्टाडोम रेलगाड़ी चलाई थी, जिसे काफी पसंद किया है।
महंगा होगा किराया
इन कोच में यात्रियों के लिए किराया थोड़ा मंहगा हो सकता है। इन कोच में यात्रियों को आधुनिक सुविधा दी जा रही है। इसको देखते हुए किराया भी महंगा होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।