विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला में एक करोड़ की पुरानी करंसी चोरी

By Munish DixitEdited By:
Published: Tue, 03 Jan 2017 11:07 AM (IST)Updated: Tue, 03 Jan 2017 11:24 AM (IST)

ह‍िमाचल प्रदेश की राजधानी श‍िमला में दिनदहाड़े यूको बैंक की शाखा से पुराने नोटों से भरे ट्रंक पर चोर ने हाथ साफ कर दिया।

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिनदहाड़े यूको बैंक की शाखा से पुराने नोटों से भरे ट्रंक पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। इसकी भनक बैंक प्रबंधन को तब चली जब ट्रंकों की गिनती हो रही थी। सभी नोट 500 व 1000 रुपये के बताए जा रहे हैं। बैंक प्रबंधन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज करवा दिया है।

पढ़ें: मंडी में 96 नए खातों में 4.31 करोड़ जमा

26 दिसंबर को यूको बैंक शिमला की मुख्य शाखा में विभिन्न शाखाओं से पुराने नोटों से भरे ट्रंक पहुंचे। सभी स्टोर भरने के कारण कुछ ट्रंक गैलरी में रखे गए थे। इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने मौका देखकर ट्रंक उठा लिया व वहां से फरार हो गया। 27 दिसंबर की शाम को अधिकारियों ने गिनती शुरू की तो वहां से एक ट्रंक गायब पाया गया। यह ट्रंक नैना टिक्कर बैंक से भेजा गया था। बैंक प्रबंधन के मुताबिक ट्रंक में पांच सौ व हजार रुपये के एक करोड़ रुपये थी। मामला बैंक के ध्यान में आया तो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद फिर पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है व सीसीटीवी फुटेज भी बैंक प्रबंधन से मांग ली है।

पढ़ें: नोटबंदी का असर : कामगारों को दे दी एक सप्ताह की छुट्टी

बैंक प्रबंधन से अभी सीसीटीवी फुटेज लेनी है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फुटेज में जो व्यक्ति दिख रहा है उसे पहचानना मुश्किल है। अभी पूरी फुटेज लेने के बाद फोटो निकाला जाएगा। -राजेंद्र शर्मा, डीएसपी, शिमला।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।