विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ह‍िमाचल में बादल जगा रहे उम्‍मीद, पर बार‍िश के आसार नहीं

By Edited By:
Published: Thu, 08 Dec 2016 12:59 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 11:33 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में साढ़े तीन महीने से बारिश न होने के कारण इन दिनों सर्दी में गर्मी जैसा अहसास हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला [जेएनएन] : हिमाचल प्रदेश में साढ़े तीन महीने से बारिश न होने के कारण इन दिनों सर्दी में गर्मी जैसा अहसास हो रहा है। दिन अधिक गर्म हो रहे है जबकि राते काफी सर्द है। कई दिन से लगातार उमड़ रहे हल्के बादल बरस नहीं रहे है। 10 दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश व बर्फबारी की उम्मीद जताई गई है। उत्तर भारत के नई दिल्ली, चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, हिसार व करनाल जैसे स्थानों का न्यूनतम तापमान शिमला से अधिक है, जहां हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है।

पढ़ें: हिमाचल में 10 से बारिश व बर्फबारी के आसार

पहाड़ो की सर्द हवाएं मध्यमवर्ती क्षेत्रों व मैदानी क्षेत्रों में इकट्ठी हो गई है। इससे इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान काफी नीचे चला गया है। इसी कारण हिमाचल के मध्यमवर्ती क्षेत्रो में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस कम है। ऊना, सुंदरनगर, सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर बिलासपुर व मंडी का न्यूनतम तापमान शिमला के मुकाबले चार से सात डिग्री सेल्सियस कम है। देश के बड़े मुख्य शहर चंडीगढ़, लुधियाना, हिसार, अंबाला व करनाल का न्यूनतम तापमान भी शिमला से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान इन दिनों 11 डिग्री व दिन का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस है।

पढ़ें: मनाली के मढ़ी में बर्फ के दीदार न होने से सैलानी मायूस

कोहरे ने भी इन क्षेत्रों को घेरना शुरू कर दिया है। सुबह व शाम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आ‌र्द्रता का स्तर 70 प्रतिशत से अधिक होने पर कोहरा होता है। मैदानी इलाको में इन दिनों आ‌र्द्रता करीब 90 प्रतिशत जबकि पहाड़ी इलाको में 30 प्रतिशत है। यही कारण है कि पहाड़ो से ठंडे मैदान हो गए है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रो में अधिकतम व न्यूनतम तापमान मे अधिक अंतर है। इससे यहा की रातें अधिक सर्द व दिन अधिक गर्म है।

पढ़ें: मौसम के तेवर तीखे, कंपकपी छूटी

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर वातावरण में नमी की कमी के कारण न्यूनतम तापमान स्थिर है। मैदानी क्षेत्रों में नमी अधिक है, जिस कारण कोहरा जमने से ठंड में इजाफा हुआ है। राज्य में आगामी 48 घंटो के दौरान पश्चिमी हवाएं सक्रिय होने व इनके प्रभाव से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रो मे एक दो स्थानों पर बारिश के साथ हिमपात होने की संभावना है। आज प्रदेश में सुबह केलंग में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।