Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में कमजोर पड़ गया मानसून, अगले 6 दिनों तक लोगों को मिलेगी बारिश से राहत

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 07:26 AM (IST)

    मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक मानसून के कमजोर रहने की संभावना जताई है जिससे सामान्य जीवन में सुधार की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में एक राष्ट्रीय राजमार्ग और 74 सड़कें यातायात के लिए खोली गईं जिससे लोगों को राहत मिली। कुल्लू में अभी भी दो राष्ट्रीय राजमार्ग और 824 सड़कें बंद हैं साथ ही 1480 ट्रांसफार्मर और 336 पेयजल योजनाएं भी बाधित हैं।

    Hero Image
    हिमाचल में 3 सितंबर तक मानसून कमजोर रहने की संभावना जताई है। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक मानसून कमजोर रहने की संभावना जताई है। हालांकि, इस दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान है।

    मानसून कमजोर रहने से जनजीवन पटरी पर लौटने की उम्मीद है। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान एक राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने के साथ 74 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया। इससे लोगों को कुछ राहत मिली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी भी कुल्लू में दो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) व 824 सड़कें बाधित हैं। अभी तक कुल्लू में एनएच-तीन व 305 बाधित हैं। 1480 ट्रांसफार्मर व 336 पेयजल योजनाएं बाधित हैं। रविवार सुबह हल्की वर्षा के बाद धूप निकली। मौसम साफ होने से सड़कों को खोलने और बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल करने में तेजी आई। रविवार को नारकंडा में नौ, नेरी में सात और नाहन में पांच मिलीमीटर वर्षा हुई।

    किन्नौर के पास निगुलसरी में आठवें दिन शिमला-रिकांगपिओ एनएच बहाल हो गया। मंडी जिले में रविवार शाम झलोगी के पास कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर भूस्खलन हुआ। सड़क पर मलबा गिरने से फोरलेन दवाड़ा से झलोगी तक बाधित हुआ। हालांकि, एक घंटे बाद बहाला हो गया।

    कीरतपुर-मनाली फोरलेन को झलोगी के पास रविवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक बंद कर दिया गया। बंजार के दूरदराज क्षेत्रों बंजार, श्रीकोट व निहारनी में 78 क्विंटल राशन हवा से नीचे गिराया। यह राशन एयरफोर्स के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से दिया गया। वहीं कालका-शिमला रेलमार्ग पर सोमवार से सभी ट्रेन चलेंगी।

    comedy show banner
    comedy show banner