Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shimla Crime: ठियोग में लड़की को जबरन पिलाई शराब, फिर किया दुष्कर्म; POCSO के तहत मामला दर्ज

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 06:13 PM (IST)

    शिमला के ठियोग में एक नाबालिग लड़की को जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने काउंसलिंग में बताया कि उसे आरती नाम की लड़की के घर पर शराब पिलाई गई और एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    शराब पिलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    संवाद सूत्र, ठियोग। शिमला के ठियोग में नाबालिग लड़की को जबरदस्ती शराब पिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस बारे में जिला बाल कल्याण समिति की शिकायत के बाद ठियोग थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक जिला बाल कल्याण समिति शिमला की कमेटी ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की काऊंसिलिंग की। काऊंसिलिंग के लड़की नले बताया कि वह आरती नाम की एक लड़की के संपर्क में 2022 में आई और दोनों में दोस्ती हो गई।

    इसके बाद लड़की ने आरती के घर जाना शुरू कर दिया। आरती के घर में उसे शराब से चार से पांच गिलास जबदस्ती पिलाए गए। इस दौरान वहां पर दो लड़के भी मौजूद थे। इनमें से एक लड़के पर लड़की ने जबदस्ती दुष्कर्म करने आरोप लगाया है। लड़की की गर्दन पर घाव के ताजा निशान भी पाए गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।