'कैबिनेट मंत्री व SC समुदाय से किसी को भी बनाएं कांग्रेस अध्यक्ष', CM सुक्खू ने हाईकमान के सामने रखा प्रस्ताव
हिमाचल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हाईकमान किसी मंत्री या अनुसूचित जाति के व्यक्ति को अध्यक्ष बना सकती है। संजौली हेलिपोर्ट को उड़ान की मंजूरी मिली है जिससे चंडीगढ़ से आने वाले यात्री सीधे शहर में उतर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शिक्षकों का वेतन जारी करने और हिम-केयर कार्ड से रोबोटिक सर्जरी करवाने की सुविधा देने की भी घोषणा की।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष को लेकर राजनीति पूरी तरह गरमाई हुई है। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने पार्टी हाईकमान को चिट्ठी लिखी है।
पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हाईकमान कैबिनेट मंत्री या अनुसूचित जाति वर्ग से किसी को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहे तो उन्हें बना दिया जाए। इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
उन्होंने किसी व्यक्ति का अध्यक्ष के नाम नहीं सुझाया। उनके लिए सभी एक समान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर जल्द निर्णय हो जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष के बाद कैबिनेट विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल में अभी एक पद खाली है।
बीते सोमवार को दिल्ली में हाईकमान से भी मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा मंत्री रहते हुए कोई अध्यक्ष बनेगा या नहीं, यह हाईकमान तय करेगा।
मुख्यमंत्री का यह बयान मंत्री को अध्यक्ष बनाने के संकेत देने वाला है। यदि मंत्री में से अध्यक्ष नहीं बना तो एससी कोटे से विनय कुमार या फिर विनोद सुल्तानपुरी में से किसी एक को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
संजौली हेलिपोर्ट से उड़ान की मंजूरी
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कहा कि शिमला के संजौली हेलिपोर्ट से उड़ान की मंजूरी मिली गई है। जल्द चंडीगढ़ को उड़ान शुरू होगी। सरकार ने संजौली में छोटा हेलिपोर्ट बनाया है। अभी तक यहां से उड़ान की अनुमति नहीं थी।
दिल्ली से आने वाले हेलिकॉप्टर जुब्बड़हट्टी लैंड करते थे, जो शिमला से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। ऐसे में अब संजौली में उड़ान उतरने से चंडीगढ़ से आने वाले यात्री सीधे शहर के बीचोबीच उतर पाएंगे।
एचपीयू के शिक्षकों को वेतन होगा जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विवि के शिक्षकों का वेतन जल्द जारी किया जाएगा। उन्होंने इसे लेकर अधिकारियों को आदेश दे दिए है।
रोबोटिक सर्जरी हिम-केयर कार्ड से होगी
मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, रोबोटिक सर्जरी करवाने वाले मरीजों को भी हिम-केयर कार्ड से मुफ्त इलाज मिलेगा। उन्होंने कहा, अब साल में हिम-केयर कार्ड चार बार बनेंगे।
जिन मरीजों के यह कार्ड नहीं होंगे, और वे निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं तो उनके कार्ड संबंधित अस्पतालों के एमएस बना सकेंगे। एमएस को शक्ति दी है कि वे 100 हिम केयर कार्ड बना सकेंगे। दृष्टिहीनों की मांग पर सीएम ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार पूरा करेगी।
ऑनलाइन होगी लॉटरी, जो खेलना चाहते हैं वे ही खेलेंगे
मुख्यमंत्री सुक्खू ने देश के कई भाजपा और माकपा शासित राज्यों में भी लॉटरी चल रही है। मध्य प्रदेश, गोवा, केरल इत्यादि राज्यों में लॉटरी चल रही है। उन्होंने कहा, जयराम ठाकुर कभी कुछ कहते है, कभी कुछ। उन्होंने कहा, लॉटरी ऑनलाइन है।
ये दुकानों-खोखो में नहीं बिकेगी। जो लोग खेलना चाहते हैं, वो खेले, लोग ड्रीम-11 भी खेल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, तिरंगे पर जूते फेंकना भाजपा को शोभा नहीं देता।
तिरंगे के सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी ने बलिदान दिए है। जूता फेंक कर तिरंगे का अपमान करने वालों लोगों को सख्त कार्रवाई होगी।
भाजपा विधायक सुधीर पर तंज
मुख्यमंत्री ने धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा द्वारा राहत के लिए 51 लाख रुपए देने के सवाल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये 51 लाख कौन से हैं। यह देखना पड़ेगा कि ये वहीं 51 लाख तो नहीं जो उन्होंने पार्टी चेंज करने के लिए थे। ये मुझे देखना पड़ेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।